Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवास के जंगल में चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर सहित तीन युवक बाल-बाल बचे

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 02:27 PM (IST)

    देवास जिले के नांदोन जंगल में देर रात एक चलती कार में भीषण आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि, कार में सवार तीनों युवक समय रहते बाहर ...और पढ़ें

    कार में लगी भीषण आग (वीडियो ग्रैब)

    कार में लगी भीषण आग (वीडियो ग्रैब)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। देवास जिले के कुसमानिया-विक्रमपुर मार्ग पर ग्राम नांदोन के जंगल में सोमवार देर रात एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही पलों में कार आग के गोले में तब्दील हो गई और लपटें कई फीट ऊंचाई तक उठती रहीं। राहत की बात यह रही कि कार में सवार तीनों युवक समय रहते बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

    बताया जा रहा है कि कार में चालक सहित उसके दो साथी सवार थे। जैसे ही आग लगने का अहसास हुआ, तीनों ने तुरंत वाहन रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना देर रात और सुनसान इलाके में हुई, जिसके कारण तत्काल मदद नहीं मिल सकी। इस दौरान किसी राहगीर ने जलती कार का वीडियो बना लिया, जो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    भिलाई गांव का बताया जा रहा वाहन मालिक

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार ग्राम भिलाई निवासी गणेश नामक युवक की बताई जा रही है। हादसे के वक्त वह अपने दो साथियों के साथ कुसमानिया से विक्रमपुर की ओर जा रहा था, तभी जंगल क्षेत्र में अचानक वाहन में आग भड़क उठी।

    पुलिस पहुंची, तब तक जल चुकी थी कार

    घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और कन्नौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। थाना प्रभारी तहजीब काजी के मुताबिक, फिलहाल किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- उज्जैन के कॉलेज कैंपस में खौफ की साजिश : दीवार पर ‘तुम सब मरोगे’ लिखकर फैलाया डर, तंत्र क्रिया के भी संकेत मिले

    कारण अज्ञात, जांच जारी

    प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटे हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसा तकनीकी खराबी से हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।