Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवास में शराब के नशे में पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव; पीएम रिपोर्ट से खुला राज

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 05:56 PM (IST)

    देवास के कांटाफोड़ में एक पति ने शराब के नशे में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। पोस्टमार् ...और पढ़ें

    -प्रतीकात्मक चित्र

    -प्रतीकात्मक चित्र

    HighLights

    1. पति ने शराब के नशे में पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला।

    2. हत्या के बाद शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या दर्शाई।

    3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से हत्या का राज खुला।

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश के देवास जिले के कांटाफोड़ नगर में घरेलू हिंसा की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपित ने वारदात को आत्महत्या साबित करने की कोशिश करते हुए महिला के शव को साड़ी के फंदे से लटका दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में पूरा मामला उजागर हो गया। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

    आत्महत्या की सूचना से शुरू हुई जांच

    कांटाफोड़ थाना प्रभारी अभिषेक गौतम के अनुसार, 4 अगस्त को सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक-14 निवासी 32 वर्षीय सुनीता भील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला हत्या का राज

    प्रारंभिक जांच के दौरान महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान मिलने से मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि महिला की मौत फांसी से नहीं, बल्कि मारपीट के दौरान आई गंभीर चोटों के कारण हुई थी।

    बेटी के बयान और साक्ष्यों से खुला पूरा घटनाक्रम

    पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और परिजनों के साथ घटना के समय घर में मौजूद बच्ची के बयान दर्ज किए। जांच में सामने आया कि आरोपी जितेंद्र भील ने शराब के नशे में पत्नी के साथ जमकर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपित ने साड़ी का फंदा बनाकर शव को छत से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो। हालांकि भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों ने उसकी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- वाट्सएप मैसेज को माना 'मृत्युपूर्व कथन', इंदौर हाईकोर्ट ने तीन आरोपितों की जमानत ठुकराई

    आरोपित से पूछताछ जारी

    पुलिस ने आरोपित जितेंद्र भील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।