Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जन्मदिन पर बुझ गया घर का चिराग : देवास में कुएं में डूबने से दो मासूमों की मौत, कुलदेवी मंदिर में बेटे का शव रख बिलखती रही मां

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 10:34 PM (IST)

    नेवरी गांव में क्रिकेट खेलते समयगेंद कुएं में गिरने के बाद उसे निकालने उतरे दो बालक डूब गए। एक बालक का उसी दिन जन्मदिन था। वहीं दूसरे बालक की मां अपने ...और पढ़ें

    बिना मुंउेर के कुएं में डूबने से दो मासूमों की मौत।

    बिना मुंउेर के कुएं में डूबने से दो मासूमों की मौत।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। देवास जिले के नेवरी गांव में रविवार को खेलने के दौरान ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। क्रिकेट खेल रहे बच्चों के बीच एक गेंद के पीछे दो जिंदगियां हमेशा के लिए खत्म हो गईं।

    गेंद निकालने के प्रयास में दर्दनाक हादसा

    बताया जा रहा है कि खेल के दौरान गेंद पास ही बने एक बिना मुंडेर के खुले कुएं में जा गिरी। 15 वर्षीय देवेंद्र गोस्वामी गेंद निकालने के लिए कुएं में उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका पैर फिसला और वह गहराई में जा गिरा। अपने दोस्त को बचाने के लिए 16 वर्षीय राजवीर नायक बिना सोचे-समझे आगे बढ़ा, लेकिन वह भी संतुलन खो बैठा और कुएं में गिर गया।

    बच्चों का शोर सुनकर दौड़े ग्रामीण

    कुछ ही पलों में खेल का मैदान चीख-पुकार में बदल गया। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण दौड़े चले आए। काफी मशक्कत के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी—दोनों मासूम दम तोड़ चुके थे।

    जन्मदिन पर गंवा दी जिंदगी

    हादसे को और भी दर्दनाक बना देने वाली बात यह है कि देवेंद्र का उसी दिन जन्मदिन था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। खुशियों का दिन पलभर में मातम में बदल गया।

    मां की उम्मीद, मंदिर तक ले गई बेटे का शव

    घटना के बाद का दृश्य हर किसी की आंखें नम कर देने वाला था। उधर, राजवीर की मां अपने बेटे के शव को सीने से लगाकर बदहवास हालत में उसे जिंदा होने की उम्मीद में कुलदेवी के मंदिर ले पहुंची। वहां काफी देर तक विलाप करती रही। पुलिस और परिजनों ने समझाइश देकर किसी तरह शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Love Jihad in Indore: नशा देकर हिंदू युवती से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो बोला- 'मुसलमान बनो, तब करूंगा शादी'

    नेवरी चौकी प्रभारी हर्ष चौधरी के अनुसार, दोनों शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा।