Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Love Jihad in Indore: नशा देकर हिंदू युवती से दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो बोला- 'मुसलमान बनो, तब करूंगा शादी'

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 06:14 PM (IST)

    इंदौर में एक कॉलेज छात्रा लव जिहाद का शिकार हुई। मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर उससे दोस्ती की, नशा देकर दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बनाए। फिर ब्लैक ...और पढ़ें

    पहचान छुपाकर हिंदू युवती से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक चित्र)

    पहचान छुपाकर हिंदू युवती से दुष्कर्म (प्रतीकात्मक चित्र)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज की छात्रा लव जिहाद का शिकार हो गई। मुस्लिम युवक ने पहले हिंदू बनकर उससे मेलजोल बढ़ाया, उसे नशे की लत लगाई और फिर उसके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। इतना ही नहीं, आरोपी युवक ने उस पर कलमा पढ़ने और इस्लाम अपनाने के लिए दबाव भी बनाया। शनिवार को पीड़िता ने हिंदू संगठन की मदद लेकर रिपोर्ट लिखवाई।

    सात साल पहले हुई थी पहचान

    मूलत: छिंदवाड़ा निवासी 19 वर्षीय पीड़िता कनाड़िया रोड स्थित होस्टल में रहती है। वह निजी कालेज में बीएससी (द्वितीय वर्ष) की छात्रा है। उसने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पूर्व स्कीम-78 स्थित एक कैफे में राहुल नामक युवक से मुलाकात हुई थी। दोनों ने नंबर साझा किए और फोन पर बात होने लगी।

    मदहोश कर बनाए संबंध

    एक दिन आरोपित उसे घुमाने के बहाने चिड़ियाघर ले गया और नशीला पदार्थ पिला दिया। फिर अशर्फी नगर (खजराना) ले गया और नशे की अवस्था में उसके साथ संबंध बनाए। इसी दौरान उसके फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद असली नाम अब्दुल अजीज बताया और कहा कि इस्लाम कबूल करो, वरना तुम्हारे फोटो जारी कर दूंगा। उसने ब्लैकमेल कर छात्रा के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

    यह भी पढ़ें- 'यहीं तुम्हारी कब्र खोद दूंगा...', खंडवा में अतिक्रमण-रोधी कार्रवाई के दौरान डिप्टी रेंजर ने आदिवासियों को धमकाया, मचा बवाल

    कलमा पढ़ने, बुर्का पहनने किया विवश

    पीड़िता ने हिंदू संगठन से जुड़े मानसिंह राजावत से संपर्क किया। उसने बताया कि अब्दुल अजीज कलमा पढ़ने, हिजाब पहनने और मुसलमान बनने का कहता था। दोस्तों से भी मुसलमान बताकर मिलवाता था। सितंबर में पता चला कि पीड़िता गर्भवती है। शादी का पूछा तो कहा- मुसलमान बनना पड़ेगा। उसने मारपीट की और कुछ दवा खिला दी। गर्भपात के लिए कहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

    खबरें और भी