Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धार में युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद तीन गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

    Updated: Sat, 21 Feb 2026 02:00 PM (IST)

    बरमंडल में एक युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। पुलिस ने फरियादी दीपक मारू की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ...और पढ़ें

    युवक को बेरहमी से पीटा (वीडियो ग्रैब), दूसरे चित्र में गिरफ्तार आरोपित।

    युवक को बेरहमी से पीटा (वीडियो ग्रैब), दूसरे चित्र में गिरफ्तार आरोपित।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। धार जिले के राजोद थानांतर्गत बरमंडल में युवक को रस्सी से बांधकर डंडों और मोटी रस्सी से बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

    वीडियो सामने आने के बाद फरियादी दीपक मारू निवासी बरखेड़ा की शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। इनमें से तीन आरोपितों विक्रम, मांगीलाल और शंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

    गलत शंका में पीटने का आरोप

    फरियादी दीपक के मुताबिक, वह विक्रम के घर गया था, जहां उस पर गलत शंका करते हुए आरोपितों ने उसे बांधकर बारी-बारी से पीटा। शिकायत में विक्रम मारू, देवीलाल लिंबीवाल, मांगीलाल गोयल, शंकर मारू और कान्हा (सभी निवासी बरमंडल) के नाम शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सदन में स्वीकारा- लापरवाही के कारण हुई भागीरथपुरा की घटना, इंदौर शहर पर लगा दाग

    जिस युवक की पिटाई, उस पर भी केस दर्ज

    मामले में एक और मोड़ तब आया, जब यह सामने आया कि वीडियो में पिटाई झेल रहा युवक भी पहले से एक प्रकरण में आरोपित है। 19 फरवरी को मांगीलाल मारू ने उसके खिलाफ राजोद थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया था।

    हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की जांच स्वतंत्र रूप से की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।

    विश्वदीप सिंह परिहार, एसडीओपी सरदारपुर ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर पांचों आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। तीन को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि शेष आरोपितों की तलाश तेज कर दी गई है।

    खबरें और भी