'वायरल गर्ल' मोनालिसा केस में फरमान को राहत, केरल हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
मोनालिसा भोसले मामले में फरमान खान को केरल हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग द्वारा मोनालिसा के नाबालिग पाए जाने क ...और पढ़ें

केरल में शादी के बाद मोनालिसा और फरमान (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंदौर। प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की मालाएं बेचते हुए अपनी बिल्लौरी आंखों के कारण सुर्खियों में आई महेश्वर की मोनालिसा भोसले से शादी करने वाले मोहम्मद फरमान खान को बड़ी राहत मिली है। केरल हाई कोर्ट ने उसे गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा देते हुए 20 मई तक कार्रवाई पर रोक लगा दी है।
दरअसल, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग की जांच में मोनालिसा के नाबालिग होने की पुष्टि के बाद फरमान खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। महेश्वर थाना पुलिस ने 25 मार्च को फरमान के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए फरमान ने केरल हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने उसे अस्थायी राहत प्रदान की है।
कहीं चली गई मोनालिसा...वीडियो प्रसारित
इधर, इस मामले में एक और नया मोड़ सामने आया है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक व्यक्ति खुद को फरमान बताते हुए दावा कर रहा है कि मोनालिसा कहीं चली गई है और वह उसे तलाशने अजमेर पहुंचा है। एक अन्य पोस्ट में जोधपुर जाने की बात भी कही जा रही है।
यह भी पढ़ें- 'वायरल गर्ल' मोनालिसा केस में बड़ी कार्रवाई, जन्म प्रमाण-पत्र निरस्त, जारी करने वाले महेश्वर CMO पर गिरी गाज
हालांकि, ये वीडियो किसी ‘अवि पटवारी’ नाम के अकाउंट से साझा किए गए हैं और इनकी प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। ऐसे में पुलिस और जांच एजेंसियां मामले के हर पहलू की जांच में जुटी हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने ‘वायरल गर्ल’ केस को और उलझा दिया है।