Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंदौर में दूषित पानी के कहर से 31वीं मौत, बुजुर्ग ने तोड़ा दम, 20 दिन से वेंटिलेटर पर थे

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 01:52 PM (IST)

    इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला जारी है। 72 वर्षीय एकनाथ सूर्यवंशी की 20 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद मृत्यु हो गई, जिससे कुल म ...और पढ़ें

    बुजुर्ग की मौत (प्रतीकात्मक चित्र)

    बुजुर्ग की मौत (प्रतीकात्मक चित्र)

    HighLights

    1. भागीरथपुरा में दूषित पानी से 31वीं मौत हुई।

    2. 72 वर्षीय बुजुर्ग एकनाथ सूर्यवंशी ने दम तोड़ा।

    3. तीन दिनों में दूषित पानी से तीन मौतें हुईं।

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा पाने वाले इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी के दुष्प्रभाव से मौतों का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 72 वर्षीय एकनाथ सूर्यवंशी नामक बुजुर्ग ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह बीते 20 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद गुरुवार को उनकी सांसों की डोर टूट गई। इसके साथ ही भागीरथपुरा में दूषित पानी की वजह से मौतों का आंकड़ा 31 तक पहुंच गया है।

    तीन दिन में तीन मौतें

    इससे पहले बुधवार को लक्ष्मी रजक नामक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वहीं मंगलवार को उल्टी-दस्त से पीड़ित 75 वर्षीय खूबचंद (पिता गन्नुदास) ने दम तोड़ दिया था। यानी तीन दिनों में दूषित पानी से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें- इंदौर में दूषित पानी के प्रकोप से 30वीं मौत, महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम; उधर खूबचंद के स्वजन ने शव रखकर किया चक्काजाम

    लगातार हो रही मौतों से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू हुई इस बीमारी का कहर भले ही अब काफी हद तक कम चुका है, लेकिन क्षेत्र के लोग अब भी परेशान है। भागीरथपुरा क्षेत्र में अब तक 4,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से लगभग 450 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल 8-10 मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में पानी की नियमित जांच के निर्देश जारी किए हैं, लेकिन स्थानीय लोगों में अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है।