Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंदौर में कर्ज के जाल ने बनाया किडनैपर, ई-कॉमर्स कर्मचारी निकली मास्टरमाइंड, पुलिस की सूझबूझ से दो मासूम सुरक्षित

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 11:42 AM (GMT+05:30)

    दो मासूम बच्चों के अपहरण मामले में पुलिस ने भाई-बहन और दंपती समेत चार को गिरफ्तार किया है। ई-कॉमर्स कंपनी की पूर्व कर्मचारी राधिका प्रजापति ने अपने भा ...और पढ़ें

    पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपित।

    पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपित।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। शहर के तिरुपति गार्डन (ग्रेटर) इलाके से दो मासूम बच्चों के अपहरण के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस पूरे घटनाक्रम की मास्टरमाइंड एक ई-कॉमर्स कंपनी में काम करने वाली युवती निकली। पुलिस ने मुख्य आरोपित राधिका प्रजापति, उसके भाई विनीत और एक दंपती को गिरफ्तार कर बच्चों को सुरक्षित मुक्त करा लिया।

    पुलिस के अनुसार गीतानगर क्षेत्र से 11 वर्षीय सम्राट और 11 वर्षीय नैतिक का अपहरण किया गया था। आरोपितों ने बच्चों की रिहाई के बदले 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। जोन-3 पुलिस टीम ने गुरुवार रात दत्तनगर स्थित शिवांस अपार्टमेंट में दबिश देकर दोनों बच्चों को सकुशल छुड़ा लिया।

    बेरोजगारी और कर्ज ने बनाया अपराधी

    जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपित राधिका और उसका भाई विनीत नौकरी छूटने और बढ़ते कर्ज से परेशान थे। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने अपने साथी ललित सेन और उसकी पत्नी तनिषा के साथ मिलकर फिरौती की साजिश रची। ललित ड्राइवर है और मूल रूप से राजगढ़ का रहने वाला है।

    पुलिस की रणनीति से टूटी साजिश

    घटना के बाद पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कई थानों की टीम सक्रिय की गई। उधर आरोपित नैतिक की मां पूजा को व्हाट्सएप कॉल कर फिरौती मांगने लगे। एसीपी (संयोगितागंज) तुषार सिंह ने पूजा के फोन से आरोपितों से चैटिंग की और रुपयों की व्यवस्था का भरोसा दिलाया। विनीत पूजा समझकर धमकाने लगा। उसने बच्चों को काटकर पटरी पर फेंकने की धमकी दी। कभी कहा कि बच्चों को लेकर आगे निकल जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- इंदौर में करोड़ों के 3जी टावर उपकरण चोरी का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार, 6वीं तक पढ़ा है आरोपित

    साइबर ट्रैकिंग से मिली सफलता

    साइबर एक्सपर्ट की मदद से आरोपितों की लोकेशन ट्रेस की गई। एक टीम ने तिलक नगर एक्सटेंशन से विनीत को पकड़ा, जबकि दूसरी टीम ने दत्तनगर में छापा मारकर राधिका, ललित और तनिषा को गिरफ्तार कर लिया।

    घेराबंदी के दौरान कूदकर भागने की कोशिश में आरोपित घायल भी हो गए। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।