Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंदौर में दूसरी शादी के बाद युवक की क्रूर हरकत : पहली पत्नी का मुंडन कर नग्न अवस्था में बनाया वीडियो, साले को भेजा

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 11:24 PM (IST)

    इंदौर के मानपुर में सामने आई शर्मनाक घटना। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी दूसरी पत्नी और मां की तलाश जारी है। ...और पढ़ें

    मोबाइल पर बनाया वीडियो (प्रतीकात्मक चित्र)

    मोबाइल पर बनाया वीडियो (प्रतीकात्मक चित्र)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। मानपुर थाना क्षेत्र के नाहरखोदरा गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने दूसरी शादी के बाद अपनी पहली पत्नी के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। पति ने पहली पत्नी का जबरन मुंडन कराया, मारपीट की और नग्न अवस्था में वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया।

    पुलिस के मुताबिक आरोपित राजेश कटारे ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद दूसरी पत्नी गौरी कटारे और मां राधाबाई पीड़िता को लगातार प्रताड़ित करते थे। छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं।

    पीड़िता ने 8 जनवरी को अपने साथ हो रही प्रताड़ना की जानकारी मायके वालों को दी थी, लेकिन अत्याचार यहीं नहीं रुका। 21 अप्रैल को आरोपी पति ने पीड़िता का नग्न अवस्था में बनाया गया वीडियो उसके भाई को भेज दिया। वीडियो में महिला का सिर मुंडा हुआ दिखाई दे रहा है और घटनास्थल आरोपित का घर ही बताया जा रहा है। वीडियो में आरोपितों की आवाज भी सुनाई दे रही है।

    शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित पति, उसकी दूसरी पत्नी और मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपित राजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य दो आरोपितों की तलाश जारी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- धार में तेंदुए का आतंक : महिला और वनकर्मी समेत चार लोगों पर किया हमला, 10 घंटे नाले में डटा रहा, दहशत में ग्रामीण

    यह घटना घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न की भयावह तस्वीर पेश करती है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।