Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंदौर का युवक बेंगलुरु के पास ट्रेकिंग के दौरान लापता, कर्नाटक पुलिस की तलाश में MP पुलिस ने बढ़ाया मदद का हाथ

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 05:23 PM (IST)

    इंदौर के 31 वर्षीय फाइनेंस प्रोफेशनल अद्वैत उपाध्याय बेंगलुरु के पास शिवगंगे पहाड़ी पर ट्रेकिंग के दौरान लापता हो गए हैं। मध्य प्रदेश पुलिस ने कर्नाटक ...और पढ़ें

    अद्वैत उपाध्याय।

    अद्वैत उपाध्याय।

    HighLights

    1. इंदौर का युवक अद्वैत उपाध्याय बेंगलुरु में लापता।

    2. शिवगंगे पहाड़ी पर ट्रेकिंग के दौरान हुए गुमशुदा।

    3. एमपी पुलिस ने कर्नाटक पुलिस को मदद का प्रस्ताव दिया।

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। कर्नाटक में बेंगलुरु के पास ट्रेकिंग के दौरान लापता हुए इंदौर के 31 वर्षीय युवक की तलाश में मध्य प्रदेश पुलिस ने मदद की पेशकश की है। फाइनेंस प्रोफेशनल अद्वैत उपाध्याय चार दिन पहले नेलमंगला तालुक स्थित शिवगंगे पहाड़ी पर अकेले ट्रेकिंग के लिए गए थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

    मामले की जानकारी सामने आने के बाद इंदौर पुलिस ने कर्नाटक पुलिस के अधिकारियों से संपर्क कर हरसंभव सहयोग देने की बात कही है।

    इंटरनेट मीडिया से मिली लापता होने की जानकारी

    एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस राजेश डंडोतिया ने बताया कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से इंदौर पुलिस को अद्वैत उपाध्याय के शिवगंगे में ट्रेकिंग के दौरान लापता होने की जानकारी मिली। इसके बाद कर्नाटक पुलिस से संपर्क किया गया और जांच में जरूरत पड़ने पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की पेशकश की गई।

    डंडोतिया के मुताबिक, फिलहाल उपाध्याय के परिवार की ओर से इंदौर पुलिस से कोई औपचारिक संपर्क नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर इंदौर पुलिस तत्काल कर्नाटक पुलिस के साथ समन्वय कर मदद करेगी।

    7 अगस्त से लापता हैं अद्वैत

    अधिकारियों के अनुसार, बेंगलुरु की एक फाइनेंशियल फर्म में कार्यरत अद्वैत उपाध्याय के लापता होने की सूचना 7 अगस्त को मिली थी। वह बेंगलुरु के बेगुर क्षेत्र में रहते थे और मूल रूप से इंदौर के रहने वाले हैं।

    बताया गया है कि अद्वैत ने अपनी मंगेतर को शिवगंगे ट्रेकिंग पर जाने की जानकारी दी थी। ट्रेकिंग के लिए उन्होंने एक मोटरसाइकिल किराए पर ली थी।

    यह भी पढ़ें- आलीराजपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, गांव में मचा हड़कंप; वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू किया

    CCTV में पहाड़ी की ओर जाते दिखे

    पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अद्वैत ने शिवगंगे पहाड़ी की तलहटी में अपनी किराए की मोटरसाइकिल खड़ी की थी। इसके बाद वे पैदल पहाड़ी की ओर गए।

    सीसीटीवी फुटेज की जांच में भी उन्हें पहाड़ी पर चढ़ते हुए देखा गया है। इसके बाद से उनके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। कर्नाटक पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और अब इंदौर पुलिस ने भी जरूरत पड़ने पर जांच में सहयोग का भरोसा दिया है।

    खबरें और भी