Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दतिया की पराजय पर बोले कैलाश विजयवर्गीय- 'उपचुनाव का महत्व कम, लेकिन हार तो हार है; करेंगे चिंतन'

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 03:36 PM (IST)

    दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पार्टी इस नतीजे की समीक्षा कर हार के क ...और पढ़ें

    कैलाश विजयवर्गीय।

    कैलाश विजयवर्गीय।

    HighLights

    1. कैलाश विजयवर्गीय ने दतिया उपचुनाव की हार पर प्रतिक्रिया दी।

    2. भाजपा हार के कारणों की समीक्षा कर रणनीति बनाएगी।

    3. कहा- उपचुनाव का महत्व कम, पर हार तो हार होती है।

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी के भीतर मंथन का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश शासन में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने उपचुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उपचुनाव का महत्व आम चुनाव की तुलना में कम जरूर होता है, लेकिन हार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। भाजपा इस नतीजे की समीक्षा करेगी और हार के कारणों का विश्लेषण कर आगे की रणनीति तैयार करेगी।

    विजयवर्गीय ने सोमवार देर रात इंदौर में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि उपचुनाव का बहुत ज्यादा महत्व नहीं होता, फिर भी हार, हार होती है और जीत, जीत होती है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने भी कहा है कि पार्टी इस परिणाम पर चिंतन करेगी। 

    हार के कारण तलाशेगी भाजपा

    कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पार्टी दतिया के परिणामों की विस्तृत समीक्षा करेगी। इसमें यह जानने की कोशिश होगी कि किन वजहों से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। साथ ही संगठन स्तर पर जरूरी सुधारों की पहचान कर भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए कदम उठाए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- 'कोई पद लेने की नहीं इच्छा, मेरा पटाक्षेप हो गया', दतिया में भाजपा की पराजय के बाद नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

    बांकीपुर के नतीजे पर भी बोले विजयवर्गीय

    बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के परिणाम को लेकर पूछे गए सवाल पर विजयवर्गीय ने इसे व्यक्ति आधारित चुनाव से जोड़कर देखा। विजयवर्गीय ने कहा कि 'मैं नितिन नवीन के चुनाव लड़ने के समय में वहां (बांकीपुर) गया था, वो नितिन नवीन की पर्सनल सीट थी, उनके व्यवहार की सीट थी। नितिन नवीन वहां नहीं लड़े तो वहां पर थोड़ा परिणाम गड़बड़ा गया। मुझे लगता है कि व्यक्ति आधारित सीटों में इस प्रकार की घटनाएं हो जाती हैं।'

    खबरें और भी