विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore: 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ बारिश से बेहाल हुआ इंदौर, तालाब बनी सड़कें; लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त

By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
Published: Sat, 16 Sep 2023 04:03 PM (IST)

मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में पिछले 24 घंटों से भारी बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश ने ...और पढ़ें

Indore: 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ बारिश से बेहाल हुआ इंदौर, तालाब बनी सड़कें (फोटो जागरण)
Indore: 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ बारिश से बेहाल हुआ इंदौर, तालाब बनी सड़कें (फोटो जागरण)

HighLights

  1. इंदौर में भारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें।
  2. 24 घंटों के दौरान करीब सात इंच बारिश हुई।
  3. एनडीआरएफ की टीम को अलर्ट मोड पर रखा।

इंदौर, ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में पिछले 24 घंटों से भारी बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश ने इंदौरवासियों की मुश्किलें खड़ी कर दी है। स्थिति यह है कि बारिश के कारण आम लोगों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इंदौर में मूसलाधार बारिश से नदी-नाले भी उफान पर हैं। इतना ही नहीं शहर के चौक-चौराहों पर पानी का सैलाब दिखाई दे रहा है।

24 घंटों के दौरान करीब सात इंच बारिश हुई

जानकारी के अनुसार, इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान करीब सात इंच बारिश हुई है। शुक्रवार से हो रही बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी है। इस बारिश के कारण इंदौर की सड़कें तालाब बन गई हैं और लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। इसके अलावा इंदौर शहर में यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश, गुजरात-महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी

एनडीआरएफ की टीम को अलर्ट मोड पर रखा

वहीं, शहर में बीते 24 घंटों से हो रही भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रशासन ने बारिश की स्थिति को लेकर एनडीआरएफ की टीम को अलर्ट मोड पर रखा है।

घरों में भरा बारिश का पानी

बता दें कि इंदौर के बंगाली चौराहे से लेकर पिलियाखाल जनता कॉलोनी तक जलभराव हो गया है। पिलियाखाल जनता कॉलोनी में लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है। इसके चलते लोगों को रेस्क्यू किया गया है। साथ ही बच्चों को भी सुरक्षित निकाला गया है।

यह भी पढ़ें- MP Weather: मध्यप्रदेश में बारिश का कहर, कहीं टूटा पुल तो कहीं गिरी बिजली; मौसम विभाग की लोगों से खास अपील

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।