Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी पर नया विवाद, डायरेक्टर सनोज ने बताया 'नाबालिग'; जांच की मांग

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 02:17 PM (IST)

    फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के निर्देशक सनोज मिश्रा ने महाकुंभ से वायरल मोनालिसा भोंसले की फरमान खान से शादी पर नया विवाद खड़ा कर दिया है। मिश्रा ने दाव ...और पढ़ें

    मोनालिसा निर्देशक सनोज मिश्रा के साथ, दूसरी तस्वीर में पति फरमान खान के संग।

    मोनालिसा निर्देशक सनोज मिश्रा के साथ, दूसरी तस्वीर में पति फरमान खान के संग।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा भोंसले (Viral Girl Monalisa) की मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के निर्देशक सनोज मिश्रा ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि मोनालिसा नाबालिग हो सकती है और उसकी वास्तविक उम्र की जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि दस्तावेजों में बदलाव कर उसकी शादी कराई गई है।

    महेश्वर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात

    निर्देशक सनोज मिश्रा ने फोन पर बातचीत में बताया कि वे इस मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए महेश्वर पहुंचे हैं और मोनालिसा के परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं। उनके अनुसार, महेश्वर आने का उद्देश्य मोनालिसा की वास्तविक उम्र सामने लाना है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के समय मोनालिसा की उम्र करीब 16 साल थी। ऐसे में यदि उसकी शादी कराई गई है तो इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।

    मेडिकल जांच की मांग

    मिश्रा ने कहा कि मोनालिसा की सही उम्र पता लगाने के लिए मेडिकल एग्जामिनेशन कराया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि फरमान खान और इस शादी से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी धाराओं में कार्रवाई की जाए।

    फिल्म रोकने के लिए साजिश का आरोप

    निर्देशक ने दावा किया कि उनकी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ को रोकने के लिए सुनियोजित तरीके से माहौल बनाया गया। उनके अनुसार, एक पूरा इकोसिस्टम इस शादी को सच्चे प्यार की कहानी बताकर प्रचारित कर रहा है, जबकि वास्तविकता इससे अलग हो सकती है।

    खबरें और भी

    शादी के घटनाक्रम पर उठाए सवाल

    सनोज मिश्रा के मुताबिक, मोनालिसा अपने पिता जय सिंह भोंसले के साथ केरल से महेश्वर जाने के लिए निकली थी, लेकिन अचानक वह पुलिस स्टेशन पहुंच गई और जल्दबाजी में एक हिंदू मंदिर में उसकी शादी करा दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उसी समय विवाह प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया।

    monalisa with husband 959

    उन्होंने यह भी दावा किया कि शादी में सत्ताधारी दल से जुड़े कुछ बड़े नेता और मंत्री भी मौजूद थे और पूरे घटनाक्रम को “रियल केरल स्टोरी” की तरह पेश किया गया।

    यह भी पढ़ें- मुस्लिम प्रेमी से शादी पर विवादों में महाकुंभ वायरल गर्ल...केरल में बोलीं मोनालिसा- 'यह लव जिहाद नहीं'

    फिल्म प्रोजेक्ट पर पड़ा असर

    मिश्रा ने बताया कि हाल ही में उन्होंने अपनी टीम के साथ मोनालिसा की मुलाकात उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कराई थी, जिन्होंने फिल्म का पोस्टर भी जारी किया था। इसके अलावा टीम की मुलाकात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी हुई थी।

    यह भी पढ़ें- महाकुंभ गर्ल मोनालिसा की शादी पर बढ़ा बवाल, पिता ने सीएम मोहन से लगाई बेटी की सुरक्षित वापसी की गुहार

    निर्देशक के अनुसार, कर्ज लेकर बनाई जा रही उनकी फिल्म लगभग 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी थी और शेष हिस्से में मोनालिसा की अहम भूमिका थी। फिल्म का टीजर, डबिंग और ट्रेलर भी तैयार हो चुका था और इसे सोनी पिक्चर्स के माध्यम से करीब 2000 स्क्रीन पर रिलीज करने की योजना थी। लेकिन मौजूदा विवाद के कारण पूरा प्रोजेक्ट प्रभावित होता नजर आ रहा है।