Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुस्लिम प्रेमी से शादी पर विवादों में महाकुंभ वायरल गर्ल...केरल में बोलीं मोनालिसा- 'यह लव जिहाद नहीं'

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 09:13 PM (IST)

    प्रयागराज महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मोनालिसा भोंसले ने केरल में मुस्लिम प्रेमी फरमान खान से शादी की। निर्देशक सनोज मिश्रा ने इसे 'लव जिहाद' बताया, जिस प ...और पढ़ें

    तिरुवनंतपुरम में मोनालिसा और फरमान खान। (सौजन्य- सोशल मीडिया)

    तिरुवनंतपुरम में मोनालिसा और फरमान खान। (सौजन्य- सोशल मीडिया)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। प्रयागराज महाकुंभ की 'वायरल गर्ल' मप्र के महेश्वर (खरगोन) निवासी मोनालिसा भोंसले ने केरल में बुधवार को मुस्लिम प्रेमी फरमान खान से शादी कर ली। इसके बाद गुरुवार को तिरुअनंतपुरम में मोनालिसा अपने पति फरमान के साथ मीडिया के सामने आई और कहा कि यह लव जिहाद नहीं है। हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है।

    फरमान ने भी कहा कि मोनालिसा का मतांतरण नहीं हुआ है। दोनों ने उम्र की पुष्टि के लिए आधार कार्ड भी सार्वजनिक किया। दरअसल, मोनालिसा को लेकर फिल्म बनाने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने फेसबुक पर पोस्ट कर इसे लव जिहाद बताया था।

    मोनालिसा का कहना है कि उसके माता-पिता बुआ के लड़के से शादी कराना चाहते थे, उसने इस रिश्ते से इन्कार कर दिया। मोनालिसा ने कहा कि फरमान स्वयं शादी नहीं करना चाहते थे, उन्होंने खुद ही आगे बढ़कर यह शादी की। पिता शादी के समय केरल में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने विवाह समारोह में शामिल होने से इन्कार कर दिया।

    महेश्वर में मां-दादी बोलीं- परिवार को शर्मसार कर दिया

    वहीं, मध्य प्रदेश के महेश्वर स्थित मोनालिसा के घर पर ताला लगा है। फोन से संपर्क करने पर उसकी मां और दादी ने बेटी के भविष्य को लेकर गहरी चिंता जाहिर की। कहा कि मनोलिसा ने यह कदम उठाकर पूरे परिवार को शर्मनाक स्थिति में ला दिया है। वहीं, चाचा विजय ने कहा कि समझ नहीं आ रहा कि यह सब कैसे हो गया। मोनालिसा जनवरी में ही 18 साल की हुई।

    खबरें और भी

    monalisa house 215959

    उधर, महेश्वर थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि मोनालिसा के परिवार के कई फोन आए तो केरल में संबंधित पुलिस स्टेशन से चर्चा कर मोनालिसा की लोकेशन प्राप्त की गई।

    यह भी पढ़ें- महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी पर बढ़ा विवाद, निर्देशक सनोज बोले- 'यह बगावत नहीं...लव जिहाद'

    पिता बोले- एक्टिंग दिलाने का भरोसा दिलाकर ले गए बेटी को

    मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले ने बताया कि गत दो मार्च को केरल से कुछ लोग महेश्वर आए थे, जिन्होंने मोनालिसा को फिल्म में काम दिलाने का भरोसा दिलाया। उनके बहकावे में आकर वह उन लोगों के साथ बेटी को केरल ले गए, लेकिन वहां उन्हीं में शामिल फरमान ने मोनालिसा से शादी कर ली। उन्होंने विरोध किया और केरल के संपन्नूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस वाले बोले- आपकी बेटी बालिग है। पिता ने बेटी पर जादू-टोने के असर की भी आशंका जताई है।