Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी पर बढ़ा विवाद, निर्देशक सनोज बोले- 'यह बगावत नहीं...लव जिहाद'

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 06:10 PM (IST)

    प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले की फरमान खान से शादी पर विवाद गहरा गया है। फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने इसे 'लव जिहाद' बताते हुए त ...और पढ़ें

    मोनालिसा फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा के साथ, दूसरी तस्वीर में पति फरमान खान के संग।

    मोनालिसा फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा के साथ, दूसरी तस्वीर में पति फरमान खान के संग।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान वायरल वीडियो से चर्चा में आई मोनालिसा भोंसले की अपने प्रेमी फरमान खान से शादी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले पर फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताया है।

    मिश्रा ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि यह कोई बगावत नहीं बल्कि 'लव जिहाद' है। मोनालिसा के करियर को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी, लेकिन हालिया घटनाक्रम ने उन्हें मानसिक रूप से आहत कर दिया है।

    महाकुंभ से फिल्म तक का सफर

    सनोज मिश्रा ने बताया कि महाकुंभ के दौरान मोनालिसा का वीडियो वायरल होने के बाद उनकी सादगी से प्रभावित होकर उन्होंने उसे अपनी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में अभिनेत्री के रूप में लॉन्च करने का निर्णय लिया था। उनका कहना है कि इस फैसले को देश-विदेश में सराहना मिली थी।

    मिश्रा ने दावा किया कि इस दौरान कुछ विरोधियों ने उन पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें जेल तक भिजवा दिया। उनके मुताबिक उन्होंने जेल में रहते हुए भी फिल्म की कहानी लिखी और बाद में उसे पूरा किया। उन्होंने कहा कि फिल्म के निर्माण और मोनालिसा के करियर के लिए उन्होंने आर्थिक और व्यक्तिगत स्तर पर काफी प्रयास किए, यहां तक कि इसके लिए कर्ज भी लेना पड़ा।

    खबरें और भी

    ‘षड्यंत्र’ का आरोप

    निर्देशक ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने मोनालिसा को उनके प्रभाव से दूर कर दिया और गलत दिशा में प्रभावित किया। उनका कहना है कि जिन लोगों को उन्होंने मोनालिसा की पढ़ाई और प्रशिक्षण के लिए जोड़ा था, वही बाद में उनके खिलाफ खड़े हो गए।

    सर तन से जुदा की धमकी

    निर्देशक सनोज मिश्रा का कहना है कि इस घटना के बाद उन्हें धमकियां मिल रही हैं। सनोज ने अपने इंस्टाग्राम व एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'मुझे सिर तन से जुदा करने की धमकी दी जा रही है'। उन्होंने इस मामले में पीएफआई को भी लपेटा है। सनोज ने आगे लिखा, 'पीएफआई ने जाल बनाकर केरल में मोनालिसा का लव जिहाद कराया'।

    sanoj post 21569

    केरल में की शादी

    गौरतलब है कि मोनालिसा और फरमान खान ने तिरुवनंतपुरम में स्थित थम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा मांगी और इसके बाद मंदिर में विवाह कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की पहचान करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक के माध्यम से हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।

    यह भी पढ़ें- मुस्लिम प्रेमी से शादी पर विवादों में महाकुंभ वायरल गर्ल...केरल में बोलीं मोनालिसा- 'यह लव जिहाद नहीं'

    पारदी समुदाय से इंटरनेट सनसनी तक

    मोनालिसा मूल रूप से खरगोन जिले के महेश्वर के वार्ड नंबर 9 की रहने वाली हैं और पारदी समुदाय से संबंध रखती हैं। यह समुदाय पारंपरिक रूप से अलग-अलग स्थानों पर घूमकर रुद्राक्ष और पत्थर की मालाएं बेचने का काम करता है।

    यह भी पढ़ें- कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की लव मैरिज से परिवार स्तब्ध, पिता बोले- 'जादू-टोने का असर'

    महाकुंभ में माला बेचते समय उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद वह इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। उनकी लोकप्रियता से प्रभावित होकर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रूप में साइन किया और अभिनय का प्रशिक्षण दिलाने में भी सहयोग किया।

    हालांकि अब उनकी शादी को लेकर नए विवाद ने एक बार फिर मोनालिसा को सुर्खियों में ला दिया है और इस पूरे घटनाक्रम पर सोशल मीडिया से लेकर फिल्म जगत तक चर्चाएं तेज हो गई हैं।