Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोनालिसा की केरल में शादी पर सवाल, निर्देशक सनोज बोले- 'साजिश के तहत फंसाया, परिवार को CM से मिलवाऊंगा'

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 08:45 PM (IST)

    महेश्वर की मोनालिसा भोसले और फरमान खान की शादी पर विवाद गहरा गया है। फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा के परिवार से मुलाकात कर मुख्यमंत्री मोहन य ...और पढ़ें

    मोनालिसा के परिजन से चर्चा करते डायरेक्टर सनोज मिश्रा।

    मोनालिसा के परिजन से चर्चा करते डायरेक्टर सनोज मिश्रा।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा भोसले की फरमान खान से शादी को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। रविवार को फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा महेश्वर पहुंचे और मोनालिसा के परिजनों से मुलाकात कर उनसे चर्चा की।

    मीडिया से बातचीत में सनोज ने कहा कि जल्द ही मोनालिसा के परिवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो सके।

    ‘सुनियोजित साजिश’ का लगाया आरोप

    सनोज मिश्रा ने दावा किया कि मोनालिसा को सोची-समझी साजिश के तहत बहकाया गया है। उन्होंने इस विवाह को सामान्य शादी न बताते हुए इसे सुनियोजित ‘लव जिहाद’ का मामला बताया।

    उन्होंने कहा कि उन्हें किसी तरह की धमकियों या आरोपों से डर नहीं है और वे इस मामले में सच्चाई सामने लाने के लिए प्रयास करते रहेंगे।

    मोनालिसा को बताया नाबालिग

    फिल्म निर्देशक ने यह भी दावा किया कि पिछले साल जब मोनालिसा प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान चर्चा में आई थी, तब उसकी उम्र लगभग 16 वर्ष बताई जा रही थी। ऐसे में एक वर्ष के भीतर उसके 18 वर्ष का हो जाना संदिग्ध प्रतीत होता है।

    मिश्रा ने इस आधार पर मोनालिसा के मेडिकल परीक्षण की मांग करते हुए उसकी उम्र की जांच कराने की बात कही है।

    परिवार में चिंता का माहौल

    मोनालिसा की फरमान खान नामक युवक से शादी की खबर सामने आने के बाद उसके परिवार में चिंता और दुख का माहौल है। परिजनों का कहना है कि शादी को चार दिन बीत जाने के बावजूद उनकी मोनालिसा से कोई बातचीत नहीं हो पाई है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।

    कुंभ मेले से सुर्खियों में आई थी

    गौरतलब है कि महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा भोसले कुंभ मेला के दौरान माला बेचते समय चर्चा में आई थीं। उस समय उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे।

    इसके बाद मुंबई के फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें लेकर द डायरी ऑफ मणिपुर नामक फिल्म बनाने की घोषणा की थी।

    यह भी पढ़ें- मोनालिसा–फरमान शादी विवाद में नया मोड़ : चाचा बोले- ‘2009 में हुआ था जन्म’, उम्र को लेकर गहराया रहस्य

    केरल में हुई शादी

    मोनालिसा भोसले ने 11 मार्च को केरल में फरमान खान से विवाह कर लिया था। इसके बाद यह मामला विवाद का विषय बन गया।

    सनोज मिश्रा ने यह भी सवाल उठाया कि शादी अन्य राज्यों के बजाय केरल में ही क्यों कराई गई। उनका दावा है कि वे मोनालिसा को अभिनेत्री के रूप में लेकर ‘लव जिहाद’ विषय पर फिल्म बना रहे थे और इसी वजह से उसे बहकाकर शादी कराई गई। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि शादी अन्य राज्यों में क्यों नहीं कराई गई और केवल केरल में ही क्यों कराई गई।

    खबरें और भी