Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोनालिसा–फरमान शादी विवाद में नया मोड़ : चाचा बोले- ‘2009 में हुआ था जन्म’, उम्र को लेकर गहराया रहस्य

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 06:32 PM (IST)

    मोनालिसा भोंसले और फरमान खान की शादी में नया मोड़ आया है। मोनालिसा के बड़े पापा विजय सिंह भोंसले ने दावा किया है कि उसका जन्म 2009 में हुआ था, जिससे उ ...और पढ़ें

    निर्देशक सनोज मिश्रा ने महेश्वर में मोनालिसा के परिजन से मुलाकात की।

    निर्देशक सनोज मिश्रा ने महेश्वर में मोनालिसा के परिजन से मुलाकात की।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। सोशल मीडिया पर चर्चा में आई मोनालिसा भोंसले और फरमान खान की शादी के बाद अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। खरगोन जिले के महेश्वर में रहने वाले मोनालिसा के बड़े पापा ने उसकी उम्र को लेकर बड़ा दावा किया है, जिससे पूरे मामले में कई नए सवाल खड़े हो गए हैं। मोनालिसा के बड़े पापा विजय सिंह भोंसले के कहे अनुसार यदि उसके जन्म से जुड़े तथ्य सही साबित होते हैं तो यह मामला कई लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। शादी के बाद से ही मोनालिसा के बालिग होने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।

    मेडिकल जांच की मांग

    मोनालिसा को अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में कास्ट करने वाले फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा भी इस विवाद के बीच महेश्वर पहुंच चुके हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2025 के कुंभ के दौरान मोनालिसा की उम्र करीब 16 वर्ष बताई जा रही थी। ऐसे में एक साल के भीतर उसके 18 वर्ष का हो जाने पर सवाल उठ रहे हैं।

    मिश्रा ने इस पूरे मामले में सच्चाई सामने लाने के लिए मोनालिसा की मेडिकल जांच कराने की मांग की है।

    आधार और पासपोर्ट वेरिफिकेशन का मामला

    विजय सिंह भोंसले के अनुसार, केरल जाने से पहले मोनालिसा उज्जैन से इंदौर के पासपोर्ट कार्यालय पहुंची थी। आधार कार्ड में किसी त्रुटि के कारण उसे महेश्वर थाने से वेरिफिकेशन कराने के लिए कहा गया था। बताया गया कि वह इंदौर से सीधे महेश्वर थाने पहुंची, लेकिन अगले दिन की टिकट होने के कारण समय की कमी से घर नहीं आई और फिर वापस इंदौर लौट गई। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया था कि उसे पढ़ाई और सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के सिलसिले में अगले दिन सुबह केरल जाना है।

    उम्र बढ़ाने की आशंका

    विजय भोंसले का दावा है कि पासपोर्ट बनवाने या अन्य औपचारिकताओं के कारण मोनालिसा की उम्र दस्तावेजों में 18 वर्ष दर्ज कराई गई हो सकती है। उनका कहना है कि वास्तविकता में उसका जन्म संभवतः 2009 में हुआ है।

    खबरें और भी

    उनका यह भी कहना है कि यदि पासपोर्ट या अन्य दस्तावेजों में उम्र 18 वर्ष दर्ज नहीं होती, तो संभवतः यह शादी भी नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि महाकुंभ के दौरान वायरल हुई मोनालिसा किसी बड़े षड्यंत्र का शिकार हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी पर नया विवाद, डायरेक्टर सनोज ने बताया 'नाबालिग'; जांच की मांग

    दस्तावेजों की सत्यता पर सवाल

    यदि परिवार का दावा सही साबित होता है, तो निर्देशक सनोज मिश्रा द्वारा उठाए गए सवालों को भी बल मिल सकता है। अब यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या दस्तावेजों में उम्र बढ़ाकर शादी का प्रमाण पत्र बनवाया गया था।

    इस मामले में दस्तावेजों की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं और क्या सच सामने आता है।