MP में चाइनीज मांझे पर ऑफलाइन सख्ती, ऑनलाइन आज़ादी... डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से बिक रही मौत की डोर
मध्य प्रदेश में चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद, यह अब डिजिटल माध्यमों से खुलेआम बिक रहा है। दुकानदार और सप्लायर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, इंस्टाग्राम और ...और पढ़ें

ऑनलाइन प्लेटफार्म पर बिक रहा चाइनीज मांझा (प्रतीकात्मक चित्र)
HighLights
प्रतिबंधित चाइनीज मांझा अब ऑनलाइन माध्यमों से खुलेआम बिक रहा है।
दुकानदार प्रतिबंध से बचने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं।
इंदौर पुलिस ने ग्राहक बनकर ऑनलाइन मांझा विक्रेताओं को पकड़ा।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। चाइनीज मांझे पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस भले ही सड़कों और बाजारों में सख्त कार्रवाई कर रही हो, लेकिन यह जानलेवा डोर अब डिजिटल रास्तों से खुलेआम बिक रही है। प्रतिबंध से बचने के लिए दुकानदार और सप्लायर अब खुले बाजार के बजाय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं।
बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भले ही “चाइनीज मांझा” नाम से सीधी बिक्री नजर नहीं आती, लेकिन छोटे ऑनलाइन विक्रेता, इंस्टाग्राम पेज, वेबसाइट्स और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए यह चोरी-छिपे ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा है। कहीं निजी मैसेज में सौदा तय हो रहा है तो कहीं होम डिलीवरी तक की सुविधा दी जा रही है।
देशभर में सप्लाई
इंटरनेट मीडिया पर चाइनीज मांझे के नाम से कई अकाउंट सक्रिय हैं, जो दिल्ली, यूपी सहित अन्य राज्यों से पूरे देश में इसकी सप्लाई कर रहे हैं। कई वेबसाइट्स पर भी यह खतरनाक मांझा खुलेआम लिस्टेड है। ऑनलाइन कीमत 700 रुपये से लेकर 3 हजार रुपये तक बताई जा रही है।
डिजिटल माफिया बनाम पुलिस की सीमित पहुंच
हालात यह हैं कि जहां एक ओर पुलिस की कार्रवाई दुकानों और गोदामों तक सीमित नजर आ रही है, वहीं दूसरी ओर डिजिटल दुनिया में यह अवैध कारोबार बेरोकटोक फल-फूल रहा है। इसे लेकर पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
खबरें और भी
हालांकि, इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर चाइनीज मांझे का प्रचार किया था। इस पर थाना प्रभारी ने खुद ग्राहक बनकर उनसे संपर्क किया और सबूत जुटाने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।