Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MP के देवास सर्किट हाउस में 'जेन अल्फा' ने उप मुख्यमंत्री को घेरा, कहा- 'स्कूल जाने में होती परेशानी, पुल-सड़क बनवा दें'

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 11:31 PM (IST)

    देवास में जेन अल्फा की छात्राओं ने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को घेरकर खराब सड़क और पुल की मांग की। छात्राओं ने बताया कि बरसात में स्कूल पहुंचने में ...और पढ़ें

    स्कूली छात्राओं से चर्चा करते उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा। (फोटो- जागरण)

    स्कूली छात्राओं से चर्चा करते उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा। (फोटो- जागरण)

    HighLights

    1. देवास में छात्राओं ने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को घेरा।

    2. खराब सड़क और पुल निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।

    3. उप मुख्यमंत्री ने छात्राओं को सड़क-पुल बनाने का आश्वासन दिया।

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर जेन-जी के आंदोलन के बाद जेन अल्फा के भी कई राज्यों में सड़क पर उतरने की सूचनाओं के बीच मध्य प्रदेश के देवास में भी एक मामला सामने आया। यहां सर्किट हाउस पहुंचे उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को छात्राओं ने घेर लिया। उन्हें ज्ञापन देते हुए कहा कि बरसात में स्कूल तक पहुंचने में खासी दिक्कत होती है। हमारी फरियाद सुनिए और सड़क व पुल बनवा दीजिए। उप मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन देकर वापस भेजा। इसका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है।

    डेढ़ किमी की जर्जर सड़क बनी परेशानी

    गुरुवार को मंत्री के सर्किट हाउस पहुंचने की सूचना पर सोनकच्छ क्षेत्र के बीसाखेड़ी माडल स्कूल की छात्राएं भी वहां पहुंच गईं। उन्होंने मंत्री से कहा कि जलोदिया और ढाबला के बीच करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क कई वर्षों से नहीं बनी है। वर्षा में कीचड़ हो जाता है। इससे विद्यालय जाने में बहुत परेशानी होती है। देर से स्कूल पहुंचने पर शिक्षक डांटते हैं। सड़क के साथ पुल भी बनना चाहिए।

    देवड़ा ने छात्राओं की समस्या सुनकर उनके सिर पर हाथ रखते हुए दुलारा और कहा कि सड़क और पुल, दोनों का निर्माण करवाया जाएगा।

     

    यह भी पढ़ें- इंदौर में MY अस्पताल के फार्मासिस्ट के ठिकानों पर छापा, आय से 108% ज्यादा संपत्ति का खुलासा; थाईलैंड यात्रा भी जांच में

    विधायक भी मौके पर पहुंचे

    छात्राओं के सर्किट हाउस पहुंचने की जानकारी मिलने पर सोनकच्छ सीट से विधायक डा. राजेश सोनकर भी पहुंचे और कहा कि मुझे पहले कभी किसी ने इस समस्या से अवगत नहीं करवाया। आज जानकारी मिली है। जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।