'वायरल गर्ल' केस में नया मोड़ : लड़की को तलाशने और शादी की सच्चाई जानने केरल पहुंची MP पुलिस
मप्र की खरगोन पुलिस 'वायरल गर्ल' मामले की जांच के लिए केरल पहुंची है। प्रयागराज महाकुंभ में चर्चा में आई इस लड़की के विवाह और उम्र को लेकर विवाद है। र ...और पढ़ें

फरमान ने 'वायरल गर्ल' से केरल में की थी शादी (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, इंदौर। प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष माला बेचने के दौरान चर्चा में आई 'वायरल गर्ल' को तलाशने और उसके विवादित विवाह की जांच करने के लिए मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की पुलिस केरल पहुंची है। वहां वह कोच्चि में स्थानीय पुलिस के सहयोग से 'वायरल गर्ल' से संपर्क कर उसका और उससे विवाह करने वाले आरोपित फरमान खान के बयान दर्ज करेगी।
जांच में नाबालिग निकली 'वायरल गर्ल'
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग की ओर से कराई गई जांच में 'वायरल गर्ल' को नाबालिग पाया गया है। इस जांच के आधार पर आयोग के निर्देश पर खरगोन जिले की महेश्वर थाना पुलिस ने फरमान के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज की है।
मंदिर में की थी शादी
बताया जा रहा है कि फरमान ने 'वायरल गर्ल' से शादी केरल के तिरुवनंतपुरम में एक मंदिर में की थी, जबकि वर्तमान में दोनों कोच्चि में रह रहे हैं। मामले में सबसे बड़ा विवाद लड़की की उम्र को लेकर है। शादी के समय 'वायरल गर्ल' ने अपना जो जन्म प्रमाणपत्र दिखाया, उसमें वह स्वयं को बालिग बता रही है, जबकि जांच में उसकी उम्र 16 साल पाई गई है।
यह भी पढ़ें- 'वायरल गर्ल' मोनालिसा केस में फरमान को राहत, केरल हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
दो राज्यों की पुलिस कर रही जांच
उधर, केरल हाई कोर्ट ने फरमान को अंतरिम राहत देते हुए अगली सुनवाई 20 मई तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। खरगोन के एसपी रविंद्र वर्मा का कहना है कि मध्य प्रदेश और केरल पुलिस मिलकर मामले की हर पहलू से जांच कर रही हैं। उम्र के दस्तावेजों की जांच और घटनाक्रम की पुष्टि के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।