Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रतलाम में रेलवे भूमि से हटाई अवैध मजार, प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर क्षेत्र किया समतल

    Updated: Wed, 21 Jan 2026 07:36 PM (IST)

    रतलाम के लक्ष्मणपुरा पीएंडटी कॉलोनी में रेलवे भूमि पर बनी एक अवैध मजार को बुधवार को हटाया गया। रेलवे पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में बुल ...और पढ़ें

    रेलवे की जमीन पर बनी मझार को हटाया।

    रेलवे की जमीन पर बनी मझार को हटाया।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। रतलाम के लक्ष्मणपुरा पीएंडटी कॉलोनी स्थित रेलवे क्षेत्र में बनी एक अवैध मजार को बुधवार को रेलवे पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में हटाया गया। कार्रवाई के दौरान बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया और पूरे क्षेत्र को समतल कर दिया गया।

    जानकारी के अनुसार, रेलवे क्षेत्र में वर्षों पुराने सरकारी मकान बने हुए हैं। इन्हीं में से एक जर्जर मकान के भीतर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वर्षों पहले मजार का निर्माण कर दिया गया था। बाद में कुछ लोगों ने मकान को हटाकर मजार पर पतरे का शेड और लोहे की जाली लगाकर पूरे स्थान को ढंक दिया था।

    दो दिन पहले रेलवे प्रशासन को इस अवैध निर्माण की जानकारी मिली, जिसके बाद जिला प्रशासन को सूचित किया गया। इसके बाद बुधवार को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, रेलवे, आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

    यह भी पढ़ें- इंदौर में पुलिस अधिकारियों को महंगे गिफ्ट देने वाला हाईप्रोफाइल ठग गिरफ्तार, लग्जरी कारों को किराये पर लेकर करता था हेराफेरी

    जेसीबी मशीन की मदद से अवैध मजार और उससे जुड़े निर्माण को हटाकर रेलवे भूमि को पूरी तरह समतल किया गया। मजार पर लगाए गए पतरे और लोहे की जाली को जब्त कर रेलवे अपने साथ ले गया।

    जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी ने बताया कि रेलवे क्षेत्र में अवैध रूप से निर्माण किया गया था। रेलवे से सूचना मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई है और पूरे मामले की जांच जारी है।

    कार्रवाई के दौरान अपर कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव, एएसपी राकेश खाखा, आरपीएफ कमांडेंट आर.के. शर्मा, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी, स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन सहित पुलिस और रेलवे का भारी बल मौके पर मौजूद रहा।

    खबरें और भी