Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शाजापुर: निकाह करके किन्नर को साथ रखा, मकान-ऑटो के नाम पर 13 लाख से अधिक वसूले, फिर मारपीट कर घर से भगाया

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 10:43 PM (GMT+05:30)

    शाजापुर में एक किन्नर ने मुस्लिम युवक और उसके परिवार पर निकाह के बाद 13 लाख रुपये से अधिक की ठगी और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक समेत चार लो ...और पढ़ें

    -प्रतीकात्मक चित्र

    -प्रतीकात्मक चित्र

    HighLights

    1. किन्नर ने युवक और परिवार पर ठगी, मारपीट का आरोप।

    2. निकाह के बाद 13 लाख रुपये से अधिक की वसूली।

    3. पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

    डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक किन्नर ने मुस्लिम युवक और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि युवक ने उससे निकाह किया और पत्नी की तरह साथ रखने का भरोसा देकर बाद में मकान और ऑटो खरीदने के नाम पर 13 लाख रुपये से अधिक की रकम ली। इसके बाद रुपये वापस मांगने पर कथित तौर पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।

    किन्नर ने युवक के परिजनों पर प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इंटरनेट के जरिए हुई थी पहचान

    शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसकी पहचान शाजापुर के पटेलबाड़ी निवासी मुशर्रफ मंसूरी से इंटरनेट प्लेटफार्म के जरिए हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि मुशर्रफ ने शादी का प्रस्ताव रखते हुए उसे शाजापुर में पत्नी की तरह रखने का भरोसा दिया।

    किन्नर के अनुसार, इसके बाद इंदौर में मुस्लिम रीति-रिवाज के मुताबिक दोनों का निकाह हुआ। शिकायतकर्ता का आरोप है कि निकाह के बाद युवक ने मकान और ऑटो खरीदने की जरूरत बताते हुए उससे 13 लाख रुपये से अधिक की राशि ली।

    खबरें और भी

    सोने की चेन और सामान बेचकर दिए रुपये

    शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने रकम जुटाने के लिए अपनी सोने की चेन और अन्य सामान तक बेच दिए और प्राप्त राशि मुशर्रफ को दे दी। बाद में जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोप है कि युवक ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद किन्नर ने युवक के परिवार से संपर्क कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन उसका आरोप है कि वहां से भी उसे धमकियां मिलीं।

    ऑपरेशन करवाने का भी आरोप

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि निकाह के बाद मुशर्रफ ने उसका ऑपरेशन करवाया, जिससे उसकी आवाज में बदलाव आया। हालांकि इस संबंध में सामने आए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

    पीड़ित का कहना है कि उसने मामले की शिकायत पुलिस से करने की कोशिश की, लेकिन शुरुआत में उसकी सुनवाई नहीं हुई। कई दिनों तक थाने के चक्कर लगाने के बाद आखिरकार शिकायत दर्ज की गई।

    यह भी पढ़ें- मंदसौर में पूर्व भाजपा विधायक ने तहसीलदार, पटवारी को दी गाली, कहा- खेत में आए तो पैर काट दूंगा; Video वायरल

    युवक समेत चार के खिलाफ केस

    पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुशर्रफ मंसूरी, उसके पिता जाकिर मंसूरी, मां फेमिदा मंसूरी और भाई अल्फेज मंसूरी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस अब निकाह, रकम के लेन-देन, मारपीट और धमकी से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि साक्ष्यों और संबंधित पक्षों के बयान के आधार पर की जाएगी।