Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छिंदवाड़ा में हृदयविदारक हादसा : बोलेरो से टक्कर के बाद CNG कार में धमाके के साथ लगी आग, जिंदा जले पिता-पुत्र

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 04:59 PM (GMT+05:30)

    सिवनी रोड पर एक तेज रफ्तार CNG कार बोलेरो से टकराने के बाद आग का गोला बन गई। कार में सवार अमृत सिंह (61) और उनके बेटे अरुण सिंह (22) को बाहर निकलने का ...और पढ़ें

    सीएनजी कार में ब्लास्ट के बाद आग।

    सीएनजी कार में ब्लास्ट के बाद आग।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के सिवनी रोड पर बोलेरो से टकराने के बाद एक CNG कार में जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिससे कार आग का गोला बन गई। कार में सवार पिता-पुत्र को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और दोनों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। हादसे का वीडियो सामने आने के बाद घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

    मृतकों की पहचान अमृत सिंह (61) और उनके पुत्र अरुण सिंह (22) के रूप में हुई है। अमृत सिंह वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे और परिवार के साथ छिंदवाड़ा के परासिया क्षेत्र में रहते थे। दोनों उत्तर प्रदेश स्थित अपने पैतृक गांव से लौट रहे थे, लेकिन घर पहुंचने से करीब 40 किलोमीटर पहले ही यह भयावह हादसा हो गया।

    तेज रफ्तार और झपकी बनी काल

    स्थानीय लोगों के अनुसार, कार तेज गति में थी और उसे अरुण सिंह चला रहे थे। माना जा रहा है कि लगातार लंबी ड्राइव के कारण रात करीब तीन बजे उन्हें झपकी आ गई होगी। इस वजह से कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकराई और फिर जय अंबे गैराज के सामने खड़ी बोलेरो से जा भिड़ी। टक्कर के साथ ही CNG सिलेंडर में आग लग गई और कुछ ही पलों में तेज धमाके के साथ पूरी कार जल उठी।

    आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि कार में सवार पिता-पुत्र भीतर ही फंस गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। आसपास खड़ी दो अन्य गाड़ियां भी आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गईं।

    यह भी पढ़ें- दमोह में 9 माह की मासूम से दरिंदगी, परिवार के सदस्य ने किया दुष्कर्म

    दमकल पहुंची, पर बचा न सके जान

    घटना की सूचना मिलते ही जय अंबे गैराज के संचालक ने कुंडीपुरा पुलिस को खबर दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों शव पूरी तरह जल चुके थे। थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि मृतक परिवार गुरैया क्षेत्र में नया मकान बनवा रहा था और जल्द ही वहां शिफ्ट होने वाला था।

    खबरें और भी

    पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल की मर्चुरी भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह देर रात ड्राइविंग के दौरान झपकी आना और तेज रफ्तार मानी जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।