Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दमोह में नाबालिग की सरेराह नृशंस हत्या, साइको किलर ने हथौड़े से कुचला सिर, खून पीकर खाया मांस, Video वायरल

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 09:32 PM (IST)

    दमोह के सम्मना गांव में एक 16 वर्षीय नाबालिग की लोहे की रॉड और हथौड़े से निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपी ने हत्या के बाद मृतक का भेजा खाया और खून पिया। ग ...और पढ़ें

    घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल करती पुलिस।

    घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल करती पुलिस।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत ग्राम सम्मना में गुरुवार की दोपहर अधेड़ ने बाइक सवार नाबालिग पर लोहे की रॉड व हथौड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक के सिर से भेजा (खोपड़ी का गूदा) निकालकर खाया और खून पीता हुआ नजर आया। आरोपित ने खून अपने चेहरे पर भी लगाया। इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो भी सामने आया है। ग्रामीणों ने किसी तरह आरोपित पथराव कर घेरा और पुलिस के हवाले किया।

    बहन से टीका लगवाने आया था नाबालिग

    नगर पुलिस अधीक्षक एचआर पांडेय ने बताया कि भरत विश्वकर्मा (16) निवासी अर्थखेड़ा, चौकी इमलिया अपनी बहन दीक्षा विश्वकर्मा से टीका लगवाने के लिए आया था। वह और उसका चचेरा भाई विजय विश्वकर्मा वापस जा रहे थे। तभी रास्ते में बैठे आरोपित गुड्डा उर्फ प्रहलाद पटेल (58) ने अचानक बाइक सवार भरत पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में चचेरा भाई विजय किसी तरह बच गया।

    विजय ने बताया कि आरोपित नरभक्षी की तरह बैठकर मांस खा रहा था। गांव वाले उसकी क्रूरता से डर गए थे। भाई ने उसके सामने ही दम तोड़ दिया।

    damoh gudda patel 21569

     

    पत्नी की हत्या के आरोप में काट चुका है जेल

    गुड्डा पटेल ने अपनी पत्नी की हत्या पहले की थी। दो वर्ष पहले वह आजीवन कारावास की सजा पूरी कर जेल से रिहा हुआ है। उसके एक पुत्र और दो पुत्रियों की शादी हो गई है। उसका पुत्र अलग रहकर खेती करता है। गांव में लोग उसे विक्षिप्त मानते हैं।

    यह भी पढ़ें- धोखे से जंगल में बुलाकर तीन युवकों को वाहन समेत जिंदा जलाया... सिवनी ट्रिपल मर्डर केस में दो सगे भाइयों समेत चार को उम्रकैद

    परिजनों में आक्रोश

    मृतक की बहन दीक्षा विश्वकर्मा की ननद भवानी विश्वकर्मा ने घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी के स्वभाव के बारे में उसके परिजनों को जानकारी थी, फिर भी उसे नियंत्रण में नहीं रखा गया।

    खबरें और भी

    परिवार के अनुसार मृतक भरत दो भाइयों में छोटा था, जबकि बड़ी बहन दीक्षा परिवार की इकलौती बेटी है। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।