Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जबलपुर के चर्च में प्रार्थना के दौरान हंगामा: महिला दिवस कार्यक्रम में माइक छीनकर किया व्यवधान, थाने पहुंचा मामला

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 04:54 PM (IST)

    जबलपुर के क्राइस्ट चर्च गर्ल्स स्कूल परिसर में महिला दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रार्थना में हंगामा हुआ। क्राइस्ट चर्च बॉयज स्कूल के निष्कासित प्राचार्य ...और पढ़ें

    शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचे ईसाई समुदाय के लोग।

    शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचे ईसाई समुदाय के लोग।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, जबलपुर। जबलपुर के क्राइस्ट चर्च गर्ल्स स्कूल परिसर स्थित चर्च में रविवार सुबह प्रेयर के दौरान अचानक हंगामे की स्थिति बन गई। महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम के बीच एक व्यक्ति द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने से नाराज ईसाई समुदाय के लोग ओमती थाने पहुंच गए और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

    चर्च और समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस को शिकायती आवेदन सौंपते हुए मामले में एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

    प्रार्थना के बीच माइक छीनने का आरोप

    ओमती थाना पुलिस के अनुसार शिकायत में बताया गया है कि रविवार सुबह चर्च में आराधना चल रही थी। इसी दौरान क्राइस्ट चर्च बॉयज स्कूल से निष्कासित प्राचार्य लेडली मैथ्यूज वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने पवित्र स्थल में प्रवेश कर मंच पर जाकर माइक छीन लिया और बिना अनुमति अनर्गल बातें करने लगे।

    विरोध पर धक्का-मुक्की और धमकी

    चर्च पदाधिकारियों का आरोप है कि जब लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने वहां मौजूद लोगों को धमकाया और पदाधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की की। इस घटना से चर्च में मौजूद श्रद्धालुओं में आक्रोश और नाराजगी देखी गई।

    यह भी पढ़ें- देश की सबसे उम्रदराज बाघिन ’लंगड़ी’ ने पेंच रिजर्व में तोड़ा दम, 18 साल तक रही जंगल की रानी, 10 शावकों को जन्म देकर बढ़ाया बाघों का कुनबा

    महिला दिवस कार्यक्रम में पड़ा व्यवधान

    बताया जा रहा है कि उस समय चर्च में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरोप है कि हंगामे के दौरान कार्यक्रम में मौजूद कुछ महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया।

    खबरें और भी

    पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।