Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jabalpur News: बिजली की तार की चपेट में आए भाई-बहन, करंट लगने से दोनों मासूम ने तोड़ा दम

    Updated: Sat, 22 Mar 2025 04:03 PM (IST)

    सुरैया हार में रहने वाले सगे भाई-बहन चांदनी प्रशांत और दिलीप आज भी रोजाना की तरह सुबह-सुबह गेहूं के खेत में कुछ काम कर रहे थे। जहां उन्होंने देखा कि क ...और पढ़ें

    जबलपुर में भाई-बहन के बिजली के तार में झुलसने से मौत हो गई।(फोटो सोर्स: फाइल फोटो)
    जबलपुर में भाई-बहन के बिजली के तार में झुलसने से मौत हो गई।(फोटो सोर्स: फाइल फोटो)

    जेएनएन, जबलपुर। पाटन के सुरैया गांव में आज शनिवार की सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। वहां 11 केवी का तार टूटकर गिरा, जिसकी चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई वहीं एक अन्य झुलझ गया, जिसका उपचार जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया और शवों को लेकर थाने पहुंच गए।

    मामले की जांच शुरू 

    ग्रामीणों द्वारा कुछ देर के लिए पाटन-शहपुरा मार्ग बंद करने की बात भी सामने आ रही है। आक्रोश बढ़ता देख पुलिस और बिजली विभाग के अमले ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश देने में जुटा रहा। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है।

    कैसे हुआ हादसा?

    सुरैया हार में रहने वाले सगे भाई-बहन चांदनी (12 वर्ष) , प्रशांत (10) और दिलीप आज भी रोजाना की तरह आज सुबह-सुबह गेहूं के खेत में कुछ काम कर रहे थे। जहां उन्होंने देखा कि कुछ मवेशी खेत में घुस रहे हैं, जिन्हें भगाने के लिए तीनों खेत में घुसे , जहां पहले से टूटे पड़े 11 केवी की लाइन के तार में चपेट में आ गए और उन्हें जोरदार करंट लगा।

    यह भी पढ़ें: MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, हाई स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए योग्यता का नियम असंवैधानिक घोषित

    खबरें और भी