विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कटनी में डंपर-कार की भिड़ंत में चार की मौत, एक की हालत नाजुक, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

Updated: Thu, 30 Apr 2026 03:50 PM (GMT+05:30)

कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बसाडी के पास कार और डंपर की टक्कर में शादी से लौट ...और पढ़ें

टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, घायल युवक।

टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, घायल युवक।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने चार लोगों की जिंदगी छीन ली। ग्राम बसाडी के पास कार और डंपर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायलों में से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस बीच डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

शादी से लौटते वक्त हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरसिंहपुर जिले के सगोरिया निवासी रघुवंशी परिवार के सदस्य बरही थाना क्षेत्र के पिपरिया कला खिरहनी में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। रात करीब दो बजे जैसे ही उनकी कार बसाडी चौराहे के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए।

चार की मौत 

इस दर्दनाक हादसे में अनिल रघुवंशी, राकेश रघुवंशी और अरुण रघुवंशी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल अभिषेक और गजेंद्र को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान अभिषेक की भी मौत हो गई। गजेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है।

कार में फंसे लोगों को निकालने में लगी मशक्कत

पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर काफी प्रयासों के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार का कहर : जबलपुर-दमोह हाईवे पर ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की दर्दनाक मौत, पहिए में फंसकर घिसटता रहा युवक

फरार चालक की तलाश जारी

हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।