MP के सरकारी स्कूल में बच्चों को क्लास में दिखाई 'धुरंधर', Video वायरल; DEO ने प्राचार्य को थमाया नोटिस
मैहर के कठहा स्थित शासकीय स्कूल में 11वीं के छात्रों को 'A' सर्टिफिकेट वाली फिल्म 'धुरंधर' दिखाई गई। वीडियो वायरल होने पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया ...और पढ़ें

कक्षा में विद्यार्थियों को दिखाई फिल्म धुरंधर। (वीडियो ग्रैब)
HighLights
11वीं के छात्रों को 'A' सर्टिफिकेट फिल्म 'धुरंधर' दिखाई गई।
वीडियो वायरल होने पर जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया।
डीईओ ने प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा।
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मैहर जिले के अमरपाटन विकासखंड में स्थित कठहा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को अध्ययन अवधि के दौरान 'A' सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म ''धुरंधर'' दिखाए जाने का मामला तूल पकड़ गया है।
इंटरनेट मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने और मीडिया में खबर प्रमुखता से सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा ने विद्यालय के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम की जांच के निर्देश भी दिए हैं।
वायरल वीडियो का प्रशासन ने लिया संज्ञान
जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर में कक्षा के दौरान विद्यार्थियों को फिल्म प्रदर्शित किए जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। उसके बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग को जांच सौंप दी। अधिकारियों ने कहा कि अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- जबलपुर के कैफे में नाबालिग स्कूली छात्रा से दुष्कर्म, रक्तस्राव होने पर स्कूल के बाहर छोड़कर भागा; आरोपित गिरफ्तार
नोटिस देकर प्राचार्य से मांगा जवाब
जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा ने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक समय के दौरान इस प्रकार की फिल्म का प्रदर्शन नियमों के अनुरूप नहीं है। नोटिस के माध्यम से प्राचार्य से पूछा गया है कि किन परिस्थितियों में विद्यार्थियों को फिल्म दिखाई गई। इसकी अनुमति किस स्तर से प्राप्त की गई थी।