विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी में मुंबई से दो लोग गिरफ्तार; खाते में पहुंचे थे 1.16 करोड़

Updated: Sun, 23 Aug 2026 06:25 PM (IST)

भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी मामले में मुंबई से दो और आरोपी गिरफ्तार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से 1.5 करोड़ की ठगी।

  2. मुंबई से स्काई लाइम कंपनी के दो डायरेक्टर गिरफ्तार।

  3. सीनियर डायरेक्टर का वाट्सएप हैक कर की गई थी ठगी।

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से डेढ़ करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस ने दो और लोगों की गिरफ्तारी की है। अब मुंबई से स्काई लाइम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के दो डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ठगी की रकम में से एक करोड़ 16 लाख रुपये इसी कंपनी के खाते में ट्रांसफर हुए थे।

अब तक नौ की हो चुकी गिरफ्तारी

रंगनाथ नगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में रिजवान मलिक महबूब अली और मो. अब्दुल जब्बर हैं। ये दोनों मुंबई के पालघर स्थित नाला सोपारा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस को संदेह है कि इस कंपनी से कुछ और लोग जुड़े हो सकते हैं। इनका पता लगाया जा रहा है। बता दें कि विधायक से ठगी के मामले में अब तक नौ आरोपितों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

वाट्सएप हैक कर की थी ठगी

गौरतलब है कि ठगों ने विधायक की कंपनी के सीनियर डायरेक्टर के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर अकाउंटेंट को झांसे में लिया और महज एक मैसेज के जरिए 1.50 करोड़ रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करा लिए। दरअसल, कंपनी के अकाउंटेंट के मोबाइल पर सीनियर डायरेक्टर के नंबर से वाट्सएप मैसेज आया। मैसेज में एक व्यक्ति के बैंक खाते में 1.50 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया। इसके बाद एकाउंटेंट ने धनराशि बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दी।

यह भी पढ़ें- उमरिया में गर्भवती की मौत के बाद हंगामा, जादू-टोने के शक में महिला को पेड़ से बांधा; पुलिस ने पहुंचकर छुड़ाया

पुलिस की जांच में पाया गया कि साइबर ठगों ने सीनियर डायरेक्टर का वाट्सएप हैक किया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ साइबर ठगी की एफआईआर दर्ज की। कुछ रकम को होल्ड कराया गया।