नरसिंहपुर में युवक ने लगाई फांसी, मरने से पहले सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, पत्नी ने कहा था- तू मर जाएगा, तब भी नहीं आऊंगी
नरसिंहपुर के खैरी नाका में एक 32 वर्षीय युवक प्रमोद मेहरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने फेसबुक पर लाइव आकर अपनी पत्नी और ससुराल वा ...और पढ़ें

युवक ने सोशल मीडिया पर जाहिर की पीड़ा, फिर लगाई फांसी (प्रतीकात्मक चित्र)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। नरसिंहपुर जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत खैरी नाका में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव में रहने वाले 32 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान प्रमोद पिता पतिराम मेहरा के रूप में हुई है। उसने आत्महत्या से पहले फेसबुक पर लाइव आकर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने पत्नी समेत ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले प्रमोद और उसकी पत्नी सरिता के बीच मामूली पारिवारिक विवाद हुआ था। उसके बाद पत्नी अपनी दो छोटी बच्चियों को लेकर मायके ग्राम बगासपुर चली गई। प्रमोद ने कई बार पत्नी को वापस लाने का प्रयास किया, लेकिन वह लौटने को तैयार नहीं हुई। बच्चियों को भी साथ भेजने से मना कर दिया।
सुबह फेसबुक लाइव में जाहिर की पीड़ा
गुरुवार सुबह करीब 7 बजे प्रमोद ने फेसबुक पर लाइव वीडियो के माध्यम से अपनी पीड़ा साझा की। वीडियो में उसने कहा कि उसने अपनी पत्नी के साथ कोई मारपीट नहीं की। 8 तारीख को मामूली झगड़ा हुआ था, उसी से नाराज होकर पत्नी मायके चली गई। वह उसे लेने गया तो पत्नी ने लौटने से इंकार कर दिया। बच्चियों को भी साथ भेजने नहीं दिया, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
भावुक होकर रो पड़ा युवक
वीडियो में प्रमोद भावुक होकर रो पड़ा। उसने कहा कि पत्नी से कहा था कि यदि वह मर जाएगा तो भी क्या वह नहीं आएगी, इस पर पत्नी ने कथित तौर पर कहा कि “तू मर जाएगा तब भी मैं नहीं आऊंगी।” प्रमोद ने वीडियो में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को सबसे ज्यादा सोहन भड़का रहा है। ससुर और जड़सास दोनों ने मिलकर उसका घर तोड़ दिया। जीतू भी आया था। इन लोगों ने मुझे बहुत परेशान करके रखा है। जबकि घर में कोई कमी नहीं है, सब कुछ लाकर रखता हूं। परसों मैं पत्नी को लेने गया था, तो शाम को बोल दिया कि तू मर जाएगा तब भी तेरे साथ नहीं जाएंगे। फिर प्रमोद ने कहा कि अब उसे यहां नहीं आना चाहिए और मुझे न्याय मिलना चाहिए।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- महाकुंभ से सुर्खियों में आईं हर्षा रिछारिया ने छोड़ी धर्म-अध्यात्म की राह, बताई यह वजह
पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली थाना प्रभारी गौरव चाटे ने बताया कि मामले में मर्ग प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। फेसबुक पर सामने आए वीडियो में लगाए गए आरोपों को जांच का आधार बनाया जा रहा है। संबंधित सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और जांच के उपरांत तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी