Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एमपी के महू में भयानक सड़क हादसा, टैंकर और ट्रैवलर की टक्कर में चार लोगों की मौत; 10 घायल

    Updated: Fri, 07 Feb 2025 10:09 AM (IST)

    मध्य प्रेदश के महू तहसील के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार-शुक्रवार रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी हुई टैम्पो ट्रेवलर एक टैंकर ...और पढ़ें

    महू में टैम्पो ट्रेवलर एक टैंकर में जा घुसी।(फोटो सोर्स: जागरण)
    महू में टैम्पो ट्रेवलर एक टैंकर में जा घुसी।(फोटो सोर्स: जागरण)

    जेएनएन, महू। मध्य प्रेदश के महू तहसील के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार-शुक्रवार रात को भीषण सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरी हुई टैम्पो ट्रेवलर एक टैंकर में जा घुसी, जिससे टैम्पो ट्रेवलर की पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की चपेट में एक बाइक भी आ गई जिस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कुल 4 लोगों की मौत हुई है।

    घटना में 11 लोग घायल हैं, जिसमें महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। ट्रेवलर में सभी यात्री कर्नाटक के रहने वाले थे। सभी तीर्थ यात्री महाकाल दर्शन कर महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे। इस दौरान यह घटना हुई।

    ट्रैवलर में सवार थे कर्नाटक के यात्री

    मानपुर थाने के एएसआई रवि ने जानकारी दी, '' ट्रैवलर और ट्रक के टक्कर से पहले ट्रैवलर ने बाइक को टक्कर मारी थी। इसमें मध्यप्रदेश के सेंधवा निवासी शुभम और धरमपुरी निवासी हिमांशु की मौत हो गई है। वहीं ट्रैवलर में सवार दो महिलाओं की मौत हुई है। उनकी भी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।''

    पुलिस के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि ट्रैवलर वाहन के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार सभी यात्री कर्नाटक के रहने वाले हैं। घायलों का उपचार इंदौर के एम वाय अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: MP News: संयम, ज्ञान, सेवा, समर्पण और न्याय का आदर्श हैं विद्यासागर जी महाराज - सीएम मोहन यादव