Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मध्य प्रदेश में दी जाएगी मुफ्त शिक्षा और बिजली', सीएम केजरीवाल ने कहा- जेल में डाले जाएंगे भ्रष्ट मंत्री

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 04:33 PM (IST)

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को रीवा में एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोला। ...और पढ़ें

    रीवा में रैली को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल। फोटोः @AamAadmiParty
    रीवा में रैली को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल। फोटोः @AamAadmiParty

    HighLights

    1. मध्य प्रदेश के भ्रष्ट मंत्रियों के यहां मारे जाएंगे छापे
    2. मध्य प्रदेश में पैसे की नहीं है कोई कमी

    रीवा, एएनआई। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को रीवा में एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने आपको लूटा है। उन्होंने आगे कहा कि यहां हमारी सरकार आती है तो हम भ्रष्ट मंत्रियों को जेल में डालेंगे।

    पूर्व मंत्रियों के यहां मारे जाएंगे छापेः केजरीवाल

    सीएम केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि हमने दिल्ली में भ्रष्टाचार को खत्म किया है। पंजाब में हमारी सरकार आई तो हमने पूर्व मंत्रियों के यहां छापे मारे और यहां भी मारे जाएंगे। उन्होंने कहा

    यह भी पढे़ंः  केजरीवाल व संजय सिंह की याचिका खारिज, 16 सितंबर को गुजरात कोर्ट में पेश होने का निर्देश

    यहां पैसे की कोई कमी नहीं है। मध्य प्रदेश सरकार ने यहां की जनता को लूटा है। हमने दिल्ली में भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया है। पंजाब में हमारी सरकार आई तो हमने पूर्व मंत्रियों के यहां छापे मारे। यहां भी हम भ्रष्ट मंत्रियों को जेल में डालेंगे। राज्य के भ्रष्ट मंत्रियों से बहुत सारा पैसा वसुला जाएगा और इसी से आपको मुफ्त शिक्षा और मुफ्त बिजली मिलेगी। मध्य प्रदेश सरकार का एक-एक पैसा आप पर खर्च होगा।

    यह भी पढ़ेंः Chhattisgarh में भाजपा पर जमकर बरसे अरविंद केजरीवाल, बोले- ...तो बदल देंगे 'भारत' का नाम?

    खबरें और भी