Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MP Election 2023: बीजेपी की लिस्ट पर दिग्विजय सिंह का तंज, बोले- सीएम से लेकर मंत्रियों के टिकट कट सकते...

    By Abhinav AtreyEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 03:30 AM (GMT+05:30)

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार (25 सितंबर) को 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। बीजेपी की इस लिस्ट की काफी चर्चा है क्योंकि इ ...और पढ़ें

    बीजेपी की लिस्ट पर दिग्विजय सिंह ने कसा तंज (फाइल फोटो)
    बीजेपी की लिस्ट पर दिग्विजय सिंह ने कसा तंज (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. जो प्रयोग गुजरात में हुए, वो यहां भी हो सकता है- दिग्विजय
    2. महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे दिग्विजय

    उज्‍जैन, एजेंसी। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार (25 सितंबर) को 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। बीजेपी की इस लिस्ट की काफी चर्चा है क्योंकि इसमें इनमें तीन केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और फगन सिंह कुलस्ते को उम्मीदवार बनाया है। तोमर दिमनी से, प्रह्लाद पटेल नरसिंहपुर और कुलस्ते निवास सीट से चुनाव लड़ेंगे।

    इसके अलावा बीजेपी ने अपने सात सांसदों को भी उम्मीदवार बनाया है। इसको लेकर कांग्रेस बीजेपी पर सवाल उठा रही है। इसी बीच बुधवार को उज्‍जैन पहुंचे पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा।

    जो प्रयोग गुजरात में हुए, वो यहां भी हो सकता है- दिग्विजय

    मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम ने कहा, "यह घबराहट का प्रमाण है। वह प्रयोग जो गुजरात में हुए थे कि सभी के टिकट काट दिए गए वह प्रयोग यहां भी हो सकता है। मुख्यमंत्री से लेकर जितने मंत्री हैं सबके टिकट कट सकते लेकिन हमें इससे मतलब नहीं है। जनता ने मन बना लिया है। 19 साल बाद अब इन्हें लाडली बहना याद आ रही है।"

    महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे दिग्विजय

    दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने बाबा महाकाल की पूजा की, जिसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की।

    बीजेपी ने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, वहीं कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान नहीं किया है।

    ये भी पढ़ें: India Smart Cities Conclave 2023: इंदौर बना देश का सबसे स्मार्ट शहर, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे ये शहर

    खबरें और भी