यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bomb Threat: मुंबई के स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर की जांच कर रही पुलिस
महाराष्ट्र के मुंबई में एक स्कूल को परिसर में बम होने का ईमेल मिला। जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी। मुंबई पुलिस ने सू ...और पढ़ें

HighLights
- जोगेश्वरी-ओशिवारा के स्कूल को बम की धमकी वाला ईमेल मिला
- पुलिस और बम निरोधक दस्ते को जांच के लिए भेजा गया
- अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
एएनआई, मुंबई। मुंबई के जोगेश्वरी-ओशिवारा क्षेत्र में एक स्कूल को बम की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। इस घटना के तुरंत बाद स्कूल की सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसके साथ ही स्थानीय कानून प्रवर्तन और विस्फोटक जांच कर्मियों को स्कूल परिसर की जांच करने के लिए भेजा गया है। इस मामले की जानकारी मुंबई पुलिस के हवाले से सामने आई है।
ईमेल मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीम स्कूल पहुंची है। घटनास्थल पर जांच शुरू हो गई है। अधिकारी धमकी की पुष्टि करने के लिए काम कर रहे हैं।
Maharashtra | A bomb threat email prompted an immediate security response at a school in the Jogeshwari-Oshiwara region of Mumbai, with local law enforcement and explosive detection personnel dispatched to conduct a thorough investigation of the premises: Mumbai Police
— ANI (@ANI) January 23, 2025
अभी तक स्कूल में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। हालांकि, अधिकारी अपनी तलाशी जारी रखे हुए हैं।