Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सलमान खान के फार्महाउस की भी हुई थी रेकी, मुंबई पुलिस का खुलासा- अभिनेता को डराना चाहते थे आरोपी

    By Agency Edited By: Anurag Gupta
    Updated: Wed, 17 Apr 2024 11:54 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने हरियाणा और दूसरे राज्यों से लगभग सात लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया और इन ...और पढ़ें

    सलमान खान के घर में गोलीबारी का मामला (फाइल फोटो)
    सलमान खान के घर में गोलीबारी का मामला (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. मुंबई पुलिस ने सागर पाल और विक्की गुप्ता को किया गिरफ्तार
    2. सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल को पांच राउंड चलाई गई थी गोलियां

    एएनआई, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने हरियाणा और दूसरे राज्यों से लगभग सात लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया और इन लोगों के साथ पूछताछ की जा रही है। क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपियों ने सलमान खान के परवेल स्थित फार्महाउस की रेकी भी की थी। आरोपियों का इरादा सलमान खान को डराने का था, हत्या का नहीं।

    समाचार एजेंसी एएनआई ने मुंबई क्राइम ब्रांच के हवाले से बताया कि बिहार में दोनों परिवारों के बयान दर्ज किए गए हैं। बता दें कि सलमान खान के घर पर गोलीबारी की घटना के चंद घंटे बाद फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा गया, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई। यह पोस्ट कथित तौर पर अनमोल बिश्नोई द्वारा लिखा गया था।

    यह भी पढ़ें: Salman Khan के घर फायरिंग मामले में नया मोड़, Mumbai Police को Bihar में मिल गया केस का बड़ा लिंक!

    सलमान खान का बयान होगा दर्ज

    मुंबई क्राइम ब्रांच रविवार को सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर गोलीबारी से संबंधित मामले में उनका बयान दर्ज करेगी। उनका बयान गवाह के रूप में दर्ज किया जाएगा।

    गुस्से से तमतमाए सलमान खान

    सूत्रों ने बताया कि इससे पहले जब गोलीबारी के बाद मुंबई पुलिस के अधिकारी सलमान के घर पहुंचे तो वह गुस्से में थे और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। सलमान ने मुंबई पुलिस द्वारा मुहैया कराई गई सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके यहां सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती के बावजूद ऐसी घटना हो गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: फायरिंग कांड में गवाह बनेंगे सलमान खान, दबंग एक्टर का बयान दर्ज करेगी मुंबई क्राइम ब्रांच

    आरोपी गिरफ्तार

    मुंबई पुलिस ने सागर पाल और विक्की गुप्ता को 14 अप्रैल को सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने एक संदिग्ध को हरियाणा में पकड़ा और उसे मुंबई लाया गया। फिलहाल पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है।