Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुष्कर्म के आरोपित बाबा खरात मामले में जांच तेज, मंदिर के पुजारी और चौकीदार से SIT ने की पूछताछ

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 09:52 PM (IST)

    दुष्कर्म के आरोपी बाबा अशोक खरात मामले में एसआईटी ने नासिक में ईशानेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी और चौकीदार से पूछताछ की। खरात पर दुष्कर्म, मानव बलि और ...और पढ़ें

    एसआईटी उसके खिलाफ लगे दुष्कर्म, मानव बलि और काला जादू के आरोपों की जांच कर रही है

    एसआईटी उसके खिलाफ लगे दुष्कर्म, मानव बलि और काला जादू के आरोपों की जांच कर रही है

    HighLights

    1. एसआईटी ने नासिक में मंदिर पुजारी, चौकीदार से पूछताछ की।

    2. खरात पर दुष्कर्म, मानव बलि, काला जादू के आरोप हैं।

    3. राजनीतिक संबंधों और 52 संपत्तियों की भी जांच जारी है।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार बाबा अशोक खरात के मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने रविवार को नासिक में ईशानेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी और एक चौकीदार से पूछताछ की। खरात स्वयं को धर्म गुरु के साथ ज्योतिषी भी बताता था।

    एसआईटी उसके खिलाफ लगे दुष्कर्म, मानव बलि और काला जादू के आरोपों की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि खरात इसी मंदिर से जुड़ा हुआ है। उसके राज्य के कई नेताओं से मधुर संबंध होने की भी बात कही जा रही है। इसी कड़ी में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर को इस्तीफा देना पड़ा है।

    अधिकारियों के अनुसार, एक दिन पहले आईपीएस अधिकारी तेजस्विनी सतपुते के नेतृत्व वाली एसआईटी ने खरात के कार्यालय के एक कर्मचारी से सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। खरात को 18 मार्च को 35 वर्षीय महिला की शिकायत पर दुष्कर्म और अन्य अपराधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। महिला ने आरोप लगाया है कि खरात ने तीन साल के दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

    खरात के कुछ राजनीतिक नेताओं से गहरे संबंध होने की भी बात कही गई है। रविवार को एसआईटी टीम ने मीरगांव स्थित ईशानेश्वर महादेव मंदिर के कार्यवाहक पुजारी प्रमोद गडख और एक चौकीदार से पूछताछ की। अधिकारी ने बताया कि जांच के तहत खरात के मीरगांव स्थित फॉर्महाउस सहित कई स्थानों से सीसीटीवी डीवीआर जब्त किए गए हैं। उसके खिलाफ शिरडी और सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशनों में जबरन वसूली, ब्लैकमेल, दुष्कर्म और काले जादू से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

    खबरें और भी

    राज्य के जल संसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने 2020 के उस सरकारी संकल्प (जीआर) को रद कर दिया, जिसमें मीरगांव स्थित खरात से जुड़े शिवनिक संस्थान ट्रस्ट को प्रतिदिन 39 लाख लीटर डारना बांध का पानी पीने के उद्देश्य से लेने की अनुमति दी गई थी। आरोप है कि खरात ने इस पानी को अपने आम के बागों में मोड़ दिया था।

    इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि खरात से जुड़े मामले में डीजीपी के नेतृत्व में उच्च स्तरीय जांच चल रही है। किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हालांकि इस मामले का राजनीतिकरण करने का प्रयास किया जा रहा है।

    52 संपत्तियों की भी जांच सूत्रों ने बताया कि तीन अन्य महिलाओं ने भी पुलिस से संपर्क किया है। आने वाले दिनों में खरात के खिलाफ और मामले दर्ज होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि खरात और उसके स्वजन के पास 52 संपत्तियों के दस्तावेज होने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

    (न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)