Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सीएम शिंदे ने बदलापुर विरोध को बताया राजनीति से प्रेरित, विपक्ष ने 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद का किया आह्वान

    Updated: Thu, 22 Aug 2024 12:12 AM (IST)

    मुंबई के पड़ोसी जिले ठाणे के एक शहर बदलापुर के एक स्कूल में 12-13 अगस्त को दो छोटी बच्चियों से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। इस मामले में मंगलवा ...और पढ़ें

    बदलापुर के प्रतिष्ठित स्कूल में दो बच्चियों के साथ यौन शोषण के विरोध में प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी। फोटोः एएनआई।
    बदलापुर के प्रतिष्ठित स्कूल में दो बच्चियों के साथ यौन शोषण के विरोध में प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी। फोटोः एएनआई।

    HighLights

    1. बदलापुर में आज भी बंद रहे स्कूल
    2. आंदोलन सरकार को बदनाम करने के लिए राजनीति से था प्रेरितः सीएम शिंदे

    राज्य ब्यूरो, मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है कि बदलापुर के प्रतिष्ठित स्कूल में दो बच्चियों के साथ यौन शोषण के विरोध में हुआ रेल रोको आंदोलन सरकार को बदनाम करने के लिए राजनीति से प्रेरित था। उन्होंने दावा किया कि इसमें स्थानीय लोगों की भागीदारी सीमित थी, जबकि बहुत से लोगों को बाहर से लाया गया था।

    बदलापुर में पूरे दिन चला प्रदर्शन

    12-13 अगस्त को मुंबई के पड़ोसी जिले ठाणे के एक शहर बदलापुर के एक स्कूल में दो छोटी बच्चियों के यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद मंगलवार को बदलापुर में करीब-करीब पूरे दिन प्रदर्शन चलता रहा। रेलवे स्टेशन पर भी प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों का आवागमन अवरुद्ध कर दिया था।

    सीएम शिंदे ने प्रदर्शन को बताया राजनीति से प्रेरित

    बुधवार को इस टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बदलापुर में सात से आठ घंटे तक चला विरोध प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित था। दुर्भाग्य से इससे लाखों रेल यात्रियों को परेशानी हुई, जो नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में स्थानीय लोग बहुत सीमित संख्या में थे, जबकि बाहर से लोगों को वाहनों में भरकर लाया गया था। सीसीटीवी फुटेज में सब कुछ दिख रहा है।

    सरकार को बदनाम करना चाहते थे प्रदर्शनकारीः सीएम

    शिंदे के अनुसार राज्य सरकार के मंत्री मंत्री गिरीश महाजन ने प्रदर्शनकारियों को समझाया और उनकी सभी मांगें मान लीं। फिर भी वे पीछे नहीं हट रहे थे। वे सरकार को बदनाम करना चाहते थे। शिंदे ने कहा कि राजनीति करने के लिए कई मुद्दे हैं, लेकिन शर्म आनी चाहिए उन लोगों को, जो नाबालिगों के यौन शोषण का राजनीतिकरण कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार उठाएगी कदम

    मुख्यमंत्री ने दावा किया कि विपक्ष 'मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहन योजना' की सफलता को पचा नहीं पा रहा है। शिंदे ने माना कि बदलापुर की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। शिंदे ने कहा कि सरकार भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए लड़कियों और महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने सहित कुछ और कदम उठाएगी।

    विपक्ष ने 24 अगस्त को किया 'महाराष्ट्र बंद' का आह्वान

    जैसा कि मुख्यमंत्री शिंदे ने बदलापुर की घटना पर राजनीति होने का दावा किया है, बुधवार को भी इस मामले पर विपक्ष के तेवर तीखे ही रहे। विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी ने 24 अगस्त को इस मुद्दे पर 'महाराष्ट्र बंद' का आह्वान किया है।

    इसके अलावा आज मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा गायकवाड एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने मंत्रालय के सामने अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया, तो पुणे में राकांपा (शप) की सांसद सुप्रिया सुले ने प्रदर्शन कर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के त्यागपत्र की मांग की। राज्य गृह मंत्रालय के प्रभारी भी फडणवीस ही हैं।

    पुलिस ने 72 लोगों को किया गिरफ्तार

    दूसरी ओर सरकार बदलापुर मामले में सावधानी पूर्वक कदम उठाते हुए उस विद्यालय के लिए प्रशासक नियुक्त कर दिया है, जहां दो बच्चियों के यौन शोषण की घटना हुई थी। पुलिस प्रशासन ने बदलापुर शहर में इंटरनेट सेवाएं आज भी बंद रखीं। शहर के सभी स्कूल भी बुधवार को बंद रखे गए। नगर पुलिस एवं रेलवे पुलिस ने मंगलवार को उपद्रव में शामिल रहे 72 लोगों की गिरफ्तारी की है। सीसीटीवी के आधार पर बाकियों की तलाश की जा रही है।

    एक स्थानीय अदालत ने आज इस मामले के एकमात्र आरोपित अक्षय शिंदे की पुलिस हिरासत 26 अगस्त तक बढ़ा दी है। बदलापुर के आदर्श विद्यालय के सफाईकर्मी अक्षय शिंदे पर आरोप है कि उसने तीन और चार साल की दो बच्चियों के कपड़े उतारकर उनका यौन शोषण किया।

    यह भी पढ़ेंः

    MBBS की पढ़ाई और कालाबाजारी… पैसों के लिए पहले फेल फिर पास का खेल; पढ़ें संदीप घोष की काली कहानी

    Bharat Bandh: 'कांग्रेस ने उड़ाई संविधान की धज्जियां', रामदास अठावले ने भारत बंद का क्यों किया विरोध?