Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हमास के साथ चल रहे जंग के बीच इजरायल के महावाणिज्य दूत ने की वीर सावरकर स्मारक में शस्त्र पूजा

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 09:45 PM (IST)

    इजरायल के महावाणिज्य दूत कोब्बी शोशानी ने वीर सावरकर स्मारक में शस्त्र पूजा की। शोशानी ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा यतो धर्मस्ततो जय। दशहरा बुराइयों पर ...और पढ़ें

    इजरायल के महावाणिज्य दूत ने की वीर सावरकर स्मारक में शस्त्र पूजा (Image: X/@KobbiShoshani)
    इजरायल के महावाणिज्य दूत ने की वीर सावरकर स्मारक में शस्त्र पूजा (Image: X/@KobbiShoshani)

    HighLights

    1. इजरायल के महावाणिज्य दूत ने की वीर सावरकर स्मारक में शस्त्र पूजा
    2. शोशानी ने अपने एक्स एकाउंट पर किया पोस्ट
    3. रंजीत सावरकर भी थे मौजूद

    राज्य ब्यूरो, मुंबई। इजरायल के महावाणिज्य दूत (कान्सल जनरल) कोब्बी शोशानी सोमवार को मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित वीर सावरकर स्मारक पर छत्रपति शिवाजी महाराज और विनायक दामोदर सावरकर से प्रेरणा लेने पहुंचे। उन्होंने वहां विजयदशमी की पूर्व संध्या पर शस्त्र पूजा भी की।

    भारत के दोनों महापुरुषों को नमन करने के बाद शोशानी ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा, यतो धर्मस्ततो जय:। दशहरा बुराइयों पर अच्छाइयों के विजयोत्सव का दिन है। आज हमने मुंबई के सावरकर स्मारक पर जाकर छत्रपति शिवाजी महाराज एवं वीर सावरकर को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शस्त्र पूजन किया।

    रंजीत सावरकर भी थे मौजूद

    इजरायल इस समय हमास के साथ अपने उच्च नैतिक मूल्यों एवं आधुनिक अस्त्र-शस्त्रों से युद्ध कर रहा है, और वह जीतेगा। इस अवसर पर सावरकर के पौत्र रंजीत सावरकर भी उनके साथ थे। गौरतलब है कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने उत्तर के मुगल साम्राज्य एवं दक्षिण के आदिलशाही साम्राज्य के विरुद्ध जीवनभर युद्ध किया और औरंगजेब जैसे शक्तिशाली आक्रांता को महाराष्ट्र पर कब्जा नहीं करने दिया।

    कांग्रेस करती वीर सावरकर की आलोचना

    दूसरी ओर विनायक दामोदर सावरकर न सिर्फ अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ने के लिए जाने जाते हैं, बल्कि भाजपा जैसे राजनीतिक दल एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे सामाजिक संगठन उनके विचारों को अपनी थाती समझते हैं। जबकि, कांग्रेस हमेशा वीर सावरकर की आलोचना करती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़े: Israel Hamas War: हमास के आतंकियों ने शवों के नीचे रखा विस्फोटक, स्कूली बच्चों के बैग में छिपाए बम; मंसूबा जान कांप जाएंगे आप

    यह भी पढ़े: Bangladesh Train Accident: बांग्लादेश में दो ट्रेनें आपस में टकराईं, 15 लोगों की मौत; कई घायल