Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maharashtra News: रायगढ़ में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश... 10 आरोपित गिरफ्तार, 58 लाख रुपये की नकदी व कीमती सामान जब्त

    By Agency Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sun, 28 Jan 2024 04:39 AM (IST)

    मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी की गई। इस कॉल सेंटर से केंद्रीय योजना के तहत ऋण दिलाने में मदद करने के बहा ...और पढ़ें

    महाराष्ट्र के रायगढ़ में पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश (फाइल फोटो)
    महाराष्ट्र के रायगढ़ में पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश (फाइल फोटो)

    पीटीआई, मुंबई। Fake Call Centre In Raigarh: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक फर्जी काल सेंटर पर छापेमारी कर केंद्रीय योजना के तहत ऋण दिलाने में मदद करने के बहाने लोगों को ठगने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    यह कार्रवाई मुंबई पुलिस ने की है। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान पुलिस ने जालसाजों से लगभग 58 लाख रुपये की नकदी और कीमती सामान भी जब्त किया और ये पनवेल के एक फ्लैट से काम कर रहे थे।

    ऋण दिलाने को लेकर करते थे ठगी

    एक अधिकारी ने बताया कि आरोपित प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण दिलाने का वादा कर लोगों से ठगी करते थे।

    उन्होंने कहा कि पुलिस ने यह कार्रवाई मीना मिरगुले की शिकायत पर की। महिला ने कहा है कि उसने फेसबुक पर कम ब्याज पर ऋण के बारे में एक विज्ञापन देखा। इसके बाद उसने विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर फोन किया।

    मिरगुले ने पुलिस को दी ये जानकारी

    मिरगुले ने पुलिस को बताया कि फोन करने पर लोगों ने उससे कई दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा और उससे 40 हजार रुपये भी वसूले। जल्द ही उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है और उसने अंधेरी पुलिस से संपर्क किया।

    खबरें और भी

    अधिकारी के अनुसार, तकनीकी साक्ष्य समेत विभिन्न इनपुट का इस्तेमाल करते हुए पुलिस ने बुधवार को पनवेल में फर्जी काल सेंटर का पर्दाफाश किया और 10 लोगों को हिरासत में लिया।

    पुलिस ने सामान किया बरामद

    पुलिस ने जालसाजों के पास से 38 मोबाइल फोन, 61 डेबिट कार्ड, 20 चेकबुक, 37 पासबुक और 48 सिम कार्ड बरामद किए हैं। इसके साथ ही 58 लाख रुपये की नकदी और कीमती सामान भी जब्त किया। विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।