Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Salman Khan Firing Case: पुलिस को एक और सफलता, छठा आरोपी गिरफ्तार; हरियाणा से दबोचा गया लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Tue, 14 May 2024 10:15 AM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ( Firing outside Salman Khans home ) के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक और सद ...और पढ़ें

    सलमान खान के घर फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तारी (Image: Jagran)
    सलमान खान के घर फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तारी (Image: Jagran)

    HighLights

    1. सलमान खान के घर फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तारी
    2. हरियाणा के फतेहाबाद निवासी हरपाल सिंह को किया गिरफ्तार

    पीटीआई, मुंबई। Firing outside Salman Khan's home: सलमान खान के घर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने छठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य है। आरोपी की पहचान हरियाणा के फतेहाबाद निवासी हरपाल सिंह (34) के रूप में हुई है, जिसे मुंबई अपराध शाखा की एक टीम ने सोमवार शाम उसके गृहनगर से गिरफ्तार कर लिया।

    हरियाणा से पकड़ा गया आरोपी

    हरपाल सिंह को मंगलवार सुबह मुंबई लाया गया और बाद में दिन में अदालत में पेश किया जाएगा। गोलीबारी की घटना के सिलसिले में यह छठी गिरफ्तारी है। उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में खान के आवास के बाहर दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने गोलीबारी की और मौके से भाग गए।

    सलमान खान के घर की रेकी करने का दिया था काम

    अधिकारी ने कहा कि सिंह का नाम बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी से पूछताछ के दौरान सामने आया, जिसे इस महीने की शुरुआत में गोलीबारी मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कहा कि सिंह ने चौधरी को खान के आवास के आसपास रेकी करने के लिए कहा था और उसे 2-3 लाख रुपये भी दिए थे।

    लॉरेंस बिश्नोई, इस समय गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती केंद्रीय जेल में बंद है और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका या कनाडा में हैं। दोनों को इस मामले में नामित किया गया है।

    यह भी पढ़ें: Mumbai Weather News: मुंबई में आंधी-तूफान और बारिश बनी आफत, 100 फीट ऊंचा होर्डिंग गिरा; तस्वीरों में देखें हादसे का खौफनाक मंजर

    यह भी पढ़ें: मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से अब तक 14 लोगों की मौत, बारिश और धूल भरी आंधी ने मचाया कोहराम

    खबरें और भी