Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bharat Ratna: 'पांच लोगों को दिया जा रहा...,' भारत रत्न देने को लेकर संजय राउत ने सरकार पर लगाया राजनीति करने का आरोप

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Sun, 11 Feb 2024 11:10 AM (IST)

    Bharat Ratna केंद्र सरकार ने जबसे एक-एक कर भारत रत्न मिलने वालों के नाम बताए है तबसे विपक्ष हमलावर हो रखी है। शिव सेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत का कहन ...और पढ़ें

    शिव सेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत (फाइल फोटो)
    शिव सेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत (फाइल फोटो)

    पीटीआई, मुंबई। केंद्र सरकार ने जबसे एक-एक कर भारत रत्न मिलने वालों के नाम बताए हैन तबसे विपक्ष हमलावर हो रखी है। शिव सेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत का कहना है, ''...भारत रत्न को इसके राजनीतिक फायदे को देखकर दिया जा रहा है। कानून है कि एक साल में सिर्फ तीन लोगों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है...पांच लोगों को दिया जा रहा है। यह सब राजनीतिक फायदे के लिए किया जा रहा है...चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है क्योंकि वे चाहते हैं कि जयंत चौधरी उनकी पार्टी में शामिल हों...।''

    बता दें कि भारत सरकार ने दिग्गज भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का एलान करने के बाद तीन और नामों का एलान किया है। बीते शुक्रवार को तीन लोगों को भारत रत्न देने की घोषणा की गई। जिसमें से दो पूर्व प्रधानमंत्रियों चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव और भारत के हरित क्रांति के जनक एमएस स्वामीनाथन के नाम शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- Bharat Ratna Awardee PM: नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह से पहले इन छह प्रधानमंत्रियों को मिल चुका है भारत रत्न

    यह भी पढ़ें- Bharat Ratna: 1 साल में कितने 'भारत रत्न' दे सकती है सरकार? ऐसे सारे सवालों के जवाब यहां पढ़ें