Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IndiGo Flight : पुणे की उड़ान से ठीक पहले बोर्डिंग गेट पर पायलट हुआ बेहोश, अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत

    By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 06:39 PM (IST)

    महाराष्ट्र के नागपुर हवाई अड्डे पर पुणे के लिए उड़ान भरने वाला इंडिगो का एक पायलट बोर्डिंग गेट पर बेहोश हो गया। इंडिगो ने एक प्रेस बयान में कहा हम आज ...और पढ़ें

    इंडिगो ने कहा कि हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।
    इंडिगो ने कहा कि हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।

    नागपुर, एएनआई। नागपुर से 17 अगस्त (गुरुवार) को एक दुखद घटना की खबर सामने आई। महाराष्ट्र के नागपुर हवाई अड्डे पर पुणे के लिए उड़ान भरने वाला इंडिगो का एक पायलट बोर्डिंग गेट पर बेहोश हो गया। पायलट को तुरंत KIMS-किंग्सवे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    क्या कहा इंडिगो ने?

    इंडिगो ने एक प्रेस बयान में कहा,

    हम आज नागपुर में अपने एक पायलट के निधन से दुखी हैं। नागपुर हवाई अड्डे पर उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां दुर्भाग्यवश उनका निधन हो गया।

    इंडिगो ने जताई संवेदनाएं

    इंडिगो ने कहा कि हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं। आपको बता दें कि मृत पायलट का नाम और उसके बारे में अन्य जानकारी तत्काल ज्ञात नहीं हो पाई है।

    27 घंटे का आराम कर के आया था पायलट

    पायलट के रोस्टर के मुताबिक आज ड्यूटी पर आने से पहले उन्होंने कई सेक्टरों का संचालन किया था। यही नहीं पायलट ने 27 घंटे का आराम भी किया था।

    एयरलाइन ने बताया कि पायलट 16 अगस्त को दो सेक्टरों त्रिवेन्द्रम-पुणे-नागपुर में परिचालन किया था, जो सुबह जल्दी (लगभग 3 बजे से 7 बजे के बीच) हुआ था। उसके बाद उन्होंने 27 घंटे का आराम था और आज दोपहर 1 बजे प्रस्थान के साथ उन्हें 04 सेक्टरों के लिए निर्धारित किया गया था। नागपुर से प्रस्थान उनका पहला सेक्टर था।