Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan-3: 'यात्रा के लिए धन्यवाद दोस्त!' विक्रम लैंडर की तरफ से ISRO ने प्रोपल्शन मॉड्यूल को कहा थैंक्यू

    By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 03:14 PM (GMT+05:30)

    Chandrayaan 3 Update चंद्रयान 3 ने आज एक और गुड न्यूज दी है। चांद की ओर बढ़ते हुए प्रोपल्शन मॉड्यूल से विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर अलग हो गए हैं। लै ...और पढ़ें

    Chandrayaan 3 Update चंद्रयान 3 पर नया अपडेट आया।
    Chandrayaan 3 Update चंद्रयान 3 पर नया अपडेट आया।

    HighLights

    1. प्रोपल्शन मॉड्यूल से विक्रम लैंडर अलग हो गया है।
    2. अब लैंडर खुद से चंद्रमा तक का रास्ता तय करेगा।
    3. 23 अगस्त को चांद पर लैंड करेगा लैंडर 'विक्रम'।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Chandrayaan 3 Update चंद्रयान-3 अब धीरे-धीरे चांद की ओर बढ़ रहा है। यान अब चांद से केवल 100 किमी दूरी पर है। इस बीच आज चंद्रयान 3 ने एक और गुड न्यूज दी है। आज योजनानुसार प्रोपल्शन मॉड्यूल से विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर अलग हो गए हैं। 

    इस बीच, लैंडर के अलग होने के बाद इसरो का ट्वीट आया है। प्रोपल्शन मॉड्यूल के जरिए ही अब तक की यात्रा पूरी हो रही थी, इसके लिए इसरो ने ट्वीट कर प्रोपल्शन मॉड्यूल का थैंक्यू भी बोला है। 

    प्रोपल्शन मॉड्यूल के लिए खास मैसेज

    इसरो ने विक्रम लैंडर के अलग होने के बाद लैंडर मॉड्यूल (एलएम) की ओर से प्रोपल्शन मॉड्यूल के लिए खास मैसेज किया। इसरो ने कहा,

    यात्रा के लिए धन्यवाद, दोस्त! कल भारतीय समयानुसार दोपहर 4 बजे डीबूस्टिंग पर थोड़ी निचली कक्षा में उतरने के लिए तैयार हूं।

    पूर्व वैज्ञानिक ने बताया अब आगे क्या होगा

    चंद्रयान-3 पर पद्मश्री और इसरो के पूर्व वैज्ञानिक माइलस्वामी अन्नादुराई ने कहा कि यान ने एक बड़ा काम पूरा कर लिया है। अब महत्वपूर्ण बात चंद्रमा पर धीरे और सुरक्षित रूप से उतरना है। उन्होंने कहा कि लैंडर के अलग होने के बाद, प्रमुख घटना होती है। चार 800N थ्रस्टर्स, लैंडर को निचली कक्षा में ले जाने के लिए फायर करना अब शुरू करेंगे जो दो चरणों में होगा।

    23 अगस्त को चंद्रमा पर लैंड करेगा विक्रम लैंडर

    चंद्रयान-3 का लैंडर 'विक्रम' आज सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान से अलग हो गया है। अब लैंडर के 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की उम्मीद है और ऐसा करते ही भारत इतिहास रच देगा। बता दें कि इस यान का उद्देश्य चांद पर पानी और खनिजों की खोज करना है।