Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र के जलगांव में उफनती नदी के बीच जिंदगी की जंग, अचानक आई बाढ़ में जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ा युवक

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 10:17 AM (GMT+05:30)

    महाराष्ट्र के जलगांव में मूसलाधार बारिश से अंजनी नदी में आई बाढ़ के कारण एक युवक पेड़ पर फंस गया, जिसको रेस्क्यू करने में बचाव दल को चुनौतियों का सामन ...और पढ़ें

    HighLights

    1. जलगांव में अंजनी नदी की बाढ़ में फंसा युवक।

    2. बचाव दल ने युवक को पेड़ से सुरक्षित निकाला।

    3. प्रशासन ने भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी दी।

    डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले में मूसलाधार बारिश के चलते अंजनी नदी में अचानक बाढ़ आ गई, जिसके कारण युवक फंस गया। बाढ़ के रौद्र रूप और नदी के तेज बहाव को देखते हुए एक युवक अपनी जान बचाने के लिए एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया।

    स्थानीय ग्रामीणों ने पेड़ पर फंसे हुए व्यक्ति को देखकर अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद राहत बचाव की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। नदी की तेज धारा के कारण बचाव अभियान में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पेड़ पर फंसे हुए युवक की पहचान सुरेश भील के रूप में हुई है।

    अधिकारियों ने जारी की चेतावनी

    अधिकारियों ने निवासियों को चेतावनी दी है कि जल स्तर तेजी से बढ़ सकता है और जीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से उफनती नदियों और नालों को पार न करने या जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने का आग्रह किया है।

    100 घर क्षतिग्रस्त

    गौरतलब है कि बीते दिनों मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में पांच दिनों तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया था। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से आई बाढ़ के कारण लगभग 100 घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि बाढ़ जैसी स्थिति से प्रभावित सैकड़ों परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

    खबरें और भी

    एसडीएमए की रिपोर्ट के अनुसार, पालघर, मुंबई और पुणे जैसे जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई, जबकि नंदुरबार और हिंगोली जैसे क्षेत्रों में भारी बारिश की कमी रही।