यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pune: कॉलेज के पास अवैध तरीके से रखे गए थे LPG 100 सिलेंडर, एक-एक कर फट गए 10 और फिर...
महाराष्ट्र के पुणे शहर के विमान नगर इलाके में सिम्बायोसिस कॉलेज के पास कम से कम 10-12 एलपीजी सिलेंडर फट गए। एक अंडर-इंस्ट्रक्शन साइट पर करीब 100 एलपीज ...और पढ़ें

HighLights
- 100 एलपीजी सिलेंडरों में से 10 सिलेंडर लगी आग
- धमाके के बाद दमकल की तीन गाड़ियों मौके पर पहुंची
एएनआई, पुणे। Gas Cylinder Blast in Pune। महाराष्ट्र के पुणे शहर के विमान नगर इलाके में सिम्बायोसिस कॉलेज के पास कम से कम 10-12 एलपीजी सिलेंडर फट गए। एक अंडर-इंस्ट्रक्शन साइट पर करीब 100 एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे हुए थे।
दस सिलेंडरों में लगी आग
पुणे अग्निशमन विभाग ने जानकारी दी कि 100 एलपीजी सिलेंडरों में से 10 सिलेंडर आग लगने के बाद फट गए। धमाके के बाद दमकल की तीन गाड़ियों मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि इस धमाके से किसी की हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।