Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maharashtra: अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम शिंदे ने किया ट्वीट, कहा- संयुक्त रूप से लड़ेंगे सभी आगामी चुनाव

    By Shalini KumariEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Mon, 05 Jun 2023 11:19 AM (IST)

    Maharashtra News सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रविवार की रात दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने ट्वी ...और पढ़ें

    सभी आगामी चुनाव मिलकर लड़ेगी शिंदे गुट की शिवसेना और भाजपा
    सभी आगामी चुनाव मिलकर लड़ेगी शिंदे गुट की शिवसेना और भाजपा

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक की। इस दौरान आगामी चुनाव, महिला सशक्तिकरण, अन्य क्षेत्रों में चल रहे प्रोजेक्ट आदि को लेकर चर्चा की गई है। इस बात की जानकारी सीएम शिंदे ने ट्वीट कर के दी है।

    कई अहम मामलों पर हुई चर्चा

    रविवार की रात हुए बैठक के बाद सीएम शिंदे ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, "कल, रविवार की रात, मैं और उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस दिल्ली में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिलें। हमने कृषि, सहकारिता विभाग से जुड़े विभिन्न मामलों पर चर्चा की।"

    उन्होंने लिखा, "राज्य में किसान और महिला सशक्तिकरण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम चल रहा है और कई रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे हुए हैं। प्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहा है, केंद्रीय सहकारिता मंत्री से हमने यह मुलाकात इसलिए की, ताकि हमें शाह से हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहता है।"

    संयुक्त रूप से लड़ेंगे आगामी चुनाव

    साथ ही उन्होंने कहा, "इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शिवसेना और भाजपा राज्य में आगामी सभी चुनाव (लोकसभा, विधानसभा, स्थानीय निकायों के चुनाव सहित) संयुक्त रूप से लड़ेंगी। महाराष्ट्र के विकास के लिए हमारा गठबंधन मजबूत है और पिछले 11 महीनों से हमने विकास के कई फैसले लिए हैं और उन्हें लागू किया है, रुकी हुई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। भविष्य में हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और बहुमत से जीत कर महाराष्ट्र को देश में सभी क्षेत्रों में नंबर एक राज्य बनाएंगे, विकास की दौड़ जारी रखेंगे।"

    संजय राउत ने मुलाकात को लेकर शिंदे पर कसा तंज

    सीएम शिंदे और गृह मंत्री अमित शाह की इस मुलाकात पर ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने शिंदे और महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, "पहले आलाकमान महाराष्ट्र में थे, लेकिन अब शिंदे का आलाकमान दिल्ली में है। वह बाला साहेब और शिवसेना की बात करते हैं, लेकिन दिल्ली में 'मुजरा' करते हैं। असली शिवसेना कभी किसी के आगे नहीं झुकी। एक साल हो गया, लेकिन कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ, इससे पता चलता है कि यह सरकार जा रही है।"

    खबरें और भी