Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र में ₹2 प्रति लीटर महंगा हुआ दूध, दही-पनीर के भी बढ़ेंगे दाम; दो दिन में बढ़ जाएंगी कीमतें

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 09:06 AM (IST)

    महाराष्ट्र में 11 अगस्त 2026 से गाय और भैंस के दूध की कीमतें 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ जाएंगी, साथ ही दही व पनीर जैसे डेयरी उत्पाद भी 10% महंगे होंगे। ...और पढ़ें

    महाराष्ट्र में दूध, दही और पनीर होंगे महंगे (फाइल फोटो)

    महाराष्ट्र में दूध, दही और पनीर होंगे महंगे (फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमत बढ़ने जा रही है। यहां दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी होने जा रही है। नई कीमतें मंगलवार, 11 अगस्त से लागू होंगी। दूध के साथ डेयरी उत्पाद की कीमतें भी बढ़ेंगी।

    यह निर्णय दुग्ध उत्पादक एवं संसाधक कल्याण संघ की बैठक में लिया गया। संघ के अध्यक्ष गोपालराव म्हस्के की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डीजल के बढ़ते दामों, पैकेजिंग लागत में 30% की उछाल और दूध की खरीद दरों में हुई बढ़ोतरी को इस मूल्य वृद्धि की मुख्य वजह बताया गया है।

    डेयरी उत्पाद भी होगा महंगा

    दूध की यह नई दरें मंगलवार, 11 अगस्त 2026 से पूरे राज्य में लागू हो जाएंगी। इसके अलावा दही और पनीर जैसे अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स की कीमतों में भी 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।

    क्यों बढ़ाई जा रही दूध की कीमतें?

    एसोसिएशन के अनुसार, पिछले कुछ समय में डीजल की कीमतें 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं, जिसके कारण ट्रांसपोर्टेशन का खर्च बढ़ गया है। वहीं, पैकेजिंग के खर्च में भी करीब 30 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। इसके अलावा किसानों से खरीदे जाने वाले दूध की कीमतें भी बढ़ गई हैं।

    खबरें और भी

    इन्हीं बढ़ती लागतों के चलते दुग्ध उत्पादक एवं संसाधक कल्याण संघ ने दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर और दही-पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम 10 फीसदी तक बढ़ाने का फैसला लिया है।

    महाराष्ट्र में अब कितने रुपये हो जाएंगे दूध के दाम

    गौरतलब है कि दूध की कीतमों में बढ़ोत्तरी का सीधा असर आम जनता की जेब पर देखने को मिलेगा। ऐसे में महाराष्ट्र में गाय के दूध की कीमत 60 से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर और भैंस का दूध 76 रुपये से बढ़कर 78 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा।