Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र: कैब चलाते समय ड्राइवर को आ गई नींद, बाइक को मार दी टक्कर; आधे किलोमीटर तक घसीटा

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 05:47 PM (IST)

    मुंबई के ठाणे में कैब ड्राइवर ने बाइक सवार को टक्कर मारकर आधे किलोमीटर तक घसीटा। ...और पढ़ें

    कैब ड्राइवर ने बाइकर को आधे किलोमीटर तक घसीटा (फोटो-सोशल मीडिया)

    कैब ड्राइवर ने बाइकर को आधे किलोमीटर तक घसीटा (फोटो-सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. उबर ड्राइवर ने बाइक सवार को आधा किलोमीटर तक घसीटा।

    2. जांच में पता चला ड्राइवर नशे में नहीं, नींद में था।

    3. आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल में भर्ती बाइक सवार।

    डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के ठाणे से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां उबर ड्राइवर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और कार के पहियों के नीचे करीब आधा किलोमीटर तक घसीटता ले गया।

    शुरुआत में अंदाजा लगाया जा रहा था कि ड्राइवर नशे में गाड़ी चला रहा था, लेकिन जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि ड्राइवर नशे में नहीं था।

    नींद में गाड़ी चला रहा था उबर ड्राइवर

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड पर यह घटना हुई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसमें उबर ड्राइवर तेजी से गाड़ी भगा ले गया, जबकि मोटरसाइकिल और उसका सवार गाड़ी के अगले बाएं पहिये के नीचे फंसे हुए था।

    सड़क से गुजर रहे दूसरे लोगों ने भी कार ड्राइवर को आवाज दी और रुकने के लिए कहा, लेकिन कार ड्राइवर भागने की कोशिश में आधा किलोमीटर तक गाड़ी चलाता रहा।

    पुलिस के मुताबिक, ड्राइवर की नींद पूरी नहीं हुई थी और गाड़ी चलाते समय उसे नींद आ गई, जिससे गाड़ी पर उसका कंट्रोल नहीं रहा।

    आरोपी की पहचान आदिल तस्लीम अंसारी के तौर पर हुई है। वह टोयोटा हाइलैंडर चला रहा था जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MH 01 FE 5919 है। यह गाड़ी उबर के साथ रजिस्टर्ड है, जो एक राइड-हेलिंग कंपनी है और अपनी 'उबर ब्लैक' कैटेगरी के तहत प्रीमियम राइड सर्विस देती है।

    उबर के मुताबिक, उबर ब्लैक राइड्स बेहतरीन रेटिंग वाले ड्राइवर्स को दी जाती है। कार से हुई टक्कर में बाइकर को गंभीर चोटें आईं और अभी उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दो घंटे के अंदर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली है और मामले में आगे की जांच चल रही है।

    यह भी पढ़ें- 'वोट मांगो, फिर लोगों को मारो'; डॉक्टरों पर हमले के मामले में बॉम्बे HC की शिवसेना नेता को फटकार