विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maratha Quota Row: झुलस रहा महाराष्ट्र, मराठा क्रांति मोर्चा ने किया बंद का आह्वान; क्या-क्या रहेगा बंद?

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Mon, 04 Sep 2023 11:14 AM (IST)

मराठा आरक्षण का मुद्दा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब मराठा क्रांति मोर्चा ने कल्याण शहर में ...और पढ़ें

मराठा क्रांति मोर्चा ने किया बंद का आह्वान (Image: Jagran)
मराठा क्रांति मोर्चा ने किया बंद का आह्वान (Image: Jagran)

HighLights

  1. मराठा क्रांति मोर्चा ने सोमवार को बंद का आह्वान किया
  2. मराठा आरक्षण की मांग के दौरान जालना में प्रदर्शन
  3. बंद के बीच आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी

ठाणे, एजेंसी। मराठा क्रांति मोर्चा ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में सोमवार को बंद का आह्वान किया है। बता दें कि बीते शुक्रवार को मराठा आरक्षण की मांग के दौरान जालना में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की गई थी। बंद के आह्वान के मद्देनजर शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कल्याण पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक प्रभारी अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

क्या-क्या रहेगा बंद?

मराठा क्रांति मोर्चा ने कहा कि बंद के बीच आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। सोमवार की सुबह, मराठा क्रांति मोर्चा के कई कार्यकर्ताओं ने कल्याण शहर में घूम-घूम कर दुकानदारों और ऑटो-रिक्शा चालकों सहित अन्य सार्वजनिक सेवा प्रदाताओं से बंद का समर्थन करने की अपील की। बता दें कि जालना हिंसा में 40 पुलिस कर्मियों को गंभीर चोटें आई थी। वहीं, 15 से अधिक एसटी बसों को आग लगा दी थी।

कल्याण के पूर्वी हिस्से में अधिकांश दुकानें बंद

पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने सामचार एजेंसी PTI को बताया कि अभी तक बंद का ज्यादा असर नहीं हुआ है। हालांकि, मराठा क्रांति मोर्चा के स्थानीय नेता हर्षवर्द्धन पलांडे ने दावा किया कि कल्याण के पूर्वी हिस्से में अधिकांश दुकानें बंद हैं। उन्होंने कहा कि ऑटो-रिक्शा चल रहे हैं ताकि कार्यालय जाने वालों को कोई असुविधा न हो।

पुलिस अधीक्षक तुषार दोषी को छुट्टी पर भेजा

रविवार को मराठा क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कल्याण के शिवाजी चौक पर जालना घटना का विरोध किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को घोषणा की कि जालना जिले के पुलिस अधीक्षक तुषार दोषी को अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया गया है और दो डीवाईएसपी-रैंक के अधिकारियों को जालना जिले से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है। शिंदे ने कहा कि एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) संजय सक्सेना लाठीचार्ज की घटना की जांच करेंगे और अगर जरूरत पड़ी तो न्यायिक जांच भी कराई जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।