Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maratha Reservation Row: मराठा आरक्षण को लेकर होगा फिर से आंदोलन, मनोज जारांगे ने भूख हड़ताल का किया ऐलान

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 04:15 PM (IST)

    महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल एक बार फिर से भूख हड़ताल पर बैठने की बात कर रहे हैं। मराठा आरक्षण कार्य ...और पढ़ें

    Maratha Reservation Row: मराठा आरक्षण को लेकर होगा फिर से आंदोलन
    Maratha Reservation Row: मराठा आरक्षण को लेकर होगा फिर से आंदोलन

    एएनआई, मुंबई। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल एक बार फिर से भूख हड़ताल पर बैठने की बात कर रहे हैं।

    मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे पाटिल ने कहा कि फिर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की बहुत जरूरत है। आरक्षण के लिए कानून लागू करना सरकार की जिम्मेदारी है। यह कानून मराठा समुदाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं'' 10 फरवरी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठूंगा। पूर्ण आरक्षण मिलने के बाद ही सीएम और दोनों डीसीएम को धन्यवाद दूंगा।

    मनोज जारांगे पहले भी थे भूख हड़ताल पर

    मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे कुछ समय पहले भी भूख हड़ताल पर थे। महाराष्ट्र सरकार द्वारा उनकी मांगें मान लिये जाने के बाद शनिवार को अपना अनिश्चितकालीन उपवास खत्म कर दिया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की थी कि जबतक मराठों को आरक्षण नहीं मिल जाता, तबतक उन्हें ओबीसी को प्राप्त सभी लाभ मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें- शादीशुदा महिला को कैब में बैठते ही ड्राइवर से हो गया प्यार, पति को छोड़ हुई रफूचक्कर; फिर हो गया बड़ा कांड

    यह भी पढ़ें- Citizenship Amendment Act: क्या है CAA? लागू होने के बाद क्या होंगे बदलाव और क्यों हो रहा विवाद